--:--
Home Uncategorized कोरबा में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 19.50 लाख रुपये की ठगी का आरोप, पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग कुशमुण्डा पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह……?

कोरबा में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 19.50 लाख रुपये की ठगी का आरोप, पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग कुशमुण्डा पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह……?

by shriwashkchandra@gmail.com
16 views

कोरबा में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 19.50 लाख रुपये की ठगी का आरोप, पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग

कोरबा। जिले के कुसमुण्डा क्षेत्र में शेयर मार्केट में निवेश कर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। आदर्श नगर कुसमुण्डा निवासी शुभम साहू ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर भरत लखवानी पर करीब 19 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुभम साहू के अलावा इसी प्रकार से और दर्जनों लोगों से इसी प्रकार से करोड़ो रुपयों की ठगी की गई है,सभी ने मिलकर सम्बंधित थाने में शिकायत भी की थी पर बाद में आना कहकर उन्हें टालमटोल किया गया है। इस खबर के बाद आने वाले समय में वे भी इस तरह से पुलिस अधीक्षक से   शिकायत के बाद आज तक क्या कार्यवाही, हुई यू तो छोटी सी ठगी के मामले मे तत्काल FIR ले लिया जाता है मगर अभी तक इतनी बड़ी ठगी के मामले मे किसी प्रकार का कार्यवाही नहीं होना समझ के परे है कुशमुण्डा पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्न वाचक चिन्ह है ।

शिकायत के अनुसार, शुभम साहू का आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाले भरत लखवानी अप्रैल 2025 में उनके घर आए और कोरबा के घंटाघर के पास अपनी कंपनी होने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि वे लोगों का पैसा शेयर मार्केट में निवेश कराते हैं और निवेशकों को अच्छा मुनाफा दिलाते हैं।

प्रार्थी के अनुसार, लगातार संपर्क और भरोसा दिलाने के बाद 7 अप्रैल 2025 को भरत लखवानी ने उनके घर पर 2 लाख 20 हजार रुपये नकद लिए। आरोप है कि शुरुआत में कुछ राशि ब्याज के रूप में वापस की गई, जिससे उनका भरोसा और बढ़ गया।

इसके बाद कथित तौर पर भरत लखवानी के कहने पर शुभम साहू ने अपने परिचितों और दोस्तों से भी निवेश के लिए रकम एकत्र कर उन्हें दी। शिकायत में कई लोगों से नकद और ऑनलाइन माध्यम से रकम लिए जाने का उल्लेख किया गया है। आरोप है कि अप्रैल से जुलाई 2025 के बीच कुल 19 लाख 50 हजार रुपये का लेन-देन किया गया।

शुभम साहू का यह भी आरोप है कि निवेश के नाम पर उनका बैंक खाता नंबर लेकर उसका पिन भी आरोपी के पास रहता था, जिसके माध्यम से खाते से कई लेन-देन किए गए।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, बाद में उन्हें जानकारी मिली कि आरोपी ने कोरबा स्थित अपना कार्यालय बंद कर दिया है। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी कथित रूप से लगातार टालमटोल करता रहा और कभी लोन लेकर तो कभी नकद रकम लौटाने का आश्वासन देता रहा।

वर्तमान में शिकायतकर्ता का आरोप है कि भरत लखवानी फोन नहीं उठा रहा है और कुसमुण्डा स्थित अपने घर से भी फरार है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ करने पर भी आरोपी के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।

पीड़ित शुभम साहू ने पुलिस अधीक्षक, कोरबा से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा ठगी की गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।



नोट: यह समाचार शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन और उसमें लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में पुलिस जांच और आरोपी का पक्ष सामने आना शेष है।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh