--:--
Home Uncategorized अश्वनी मिश्रा बने PIC मेंबर, बाजार समिति सभापति एवं राजस्व का मिला प्रभार
दिलीपदास को हटाकर अश्वनी मिश्रा को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, समर्थकों और मित्रों में हर्ष का माहौल

अश्वनी मिश्रा बने PIC मेंबर, बाजार समिति सभापति एवं राजस्व का मिला प्रभार
दिलीपदास को हटाकर अश्वनी मिश्रा को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, समर्थकों और मित्रों में हर्ष का माहौल

by shriwashkchandra@gmail.com
15 views



कोरबा/बांकी मोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा में राजनीतिक एवं प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। दिलीपदास को PIC सदस्य के पद से हटाकर अश्वनी मिश्रा को PIC मेंबर बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें बाजार समिति सभापति एवं राजस्व विभाग का प्रभार भी सौंपा गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अश्वनी मिश्रा के समर्थकों, मित्रों एवं सहपाठियों में खुशी का माहौल है।

अश्वनी मिश्रा लंबे समय से क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं। स्थानीय समस्याओं को उठाने से लेकर क्षेत्र के विकास और आम लोगों की आवाज को संबंधित मंचों तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। यही वजह है कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।

अश्वनी मिश्रा को क्षेत्र में कर्मठ, जुझारू और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता है। साथियों का कहना है कि वे हमेशा लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रयास करते रहे हैं। PIC मेंबर के साथ बाजार समिति सभापति और राजस्व का प्रभार मिलने से अब उनसे क्षेत्र के विकास को लेकर लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ गई हैं।

नई जिम्मेदारी मिलने पर मित्रों, सहपाठियों और शुभचिंतकों ने अश्वनी मिश्रा को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे तथा नगर के विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

वहीं, अश्वनी मिश्रा के सामने बाजार समिति और राजस्व से जुड़े कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं का समाधान कराने की चुनौती भी होगी। अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारी के बाद वे क्षेत्र के विकास के लिए किस तरह की पहल करते हैं।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh