--:--
Home Uncategorized बाँकी मोंगरा नगर पालिका में विगत 1-2 महीने से बंद राशन कार्ड बनने के पोर्टल को चालू करवाने की माँग को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने खाद्य अधिकारी,कोरबा को लिखा पत्र, 3 दिन का अल्टीमेट

बाँकी मोंगरा नगर पालिका में विगत 1-2 महीने से बंद राशन कार्ड बनने के पोर्टल को चालू करवाने की माँग को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने खाद्य अधिकारी,कोरबा को लिखा पत्र, 3 दिन का अल्टीमेट

by shriwashkchandra@gmail.com
14 views

बाँकी मोंगरा नगर पालिका में विगत 1-2 महीने से बंद राशन कार्ड बनने के पोर्टल को चालू करवाने की माँग को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने खाद्य अधिकारी,कोरबा को लिखा पत्र
3 दिवस में निराकरण की माँग अन्यथा खाद्य कार्यालय में उग्र आंदोलन एव कोरबा ज़िले में मुख्यमंत्री एव खाद्यमंत्री के आगमन पर काला झंडा दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने राशन कार्ड बनने में हो रही लेट लतीफ़ी एव पोर्टल चालू नहीं होने से आमजनों को ही रही समस्या को लेकर ज़िला खाद्य अधिकारी को पत्र लिखकर जल्द से जल्द पोर्टल चालू करने एव चालू न करने की दशा में खाद्य विभाग के कार्यालय में उग्र आंदोलन के साथ कोरबा ज़िले में जब भी मुख्यमंत्री या खाद्य मंत्री आय तो काले झंडे से स्वागत करने की चेतवानी दी गईं..

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने कहा की – खाद्य विभाग से संबंधित तो अनेक समस्या है परंतु वर्तमान में जिस समस्या से हमारे बाँकी मोंगरा के क्षेत्र की जनता जूझ रही है वो है राशन कार्ड न बनना,पिछले 1-2 महीने से आमजनों को अनावस्यक ही परेशान बाँकी मोंगरा नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है राशन कार्ड का फ़ार्म जमा किए कितने दिन हो गये है परंतु रोज़ नये नये नियम बता कर उन्हें केवल परेशान किया जा रहा है जनता के बीच में लगातार शिकायत हम पार्षदों को सुनना पड़ रहा है आख़िर कब तक आमजनता को राशन कार्ड जैसे मूलभूत अधिकार से वंचित होना पड़ेगा कही न कही इस तरीक़े से आमजन को परेशान करने की मंशा में ऊपरी पैसे की माँग वाला परिस्थिति नज़र आ रहा है,क्योकि पूर्व में इनके द्वारा टैक्स दो राशन कार्ड लो की प्रथा चला ही रहे थे परंतु आज अब राशन कार्ड ही नहीं बना के देने की प्रथा ला दिये है कुलमिलाकर आमजन को उनके खाद्य के अधिकार से वंचित किए जाने का कार्य  किया जा रहा है..!
3 दिवस के भीतर इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं करने पर हमारे सभी साथी पार्षद आमजनों के साथ मिलकर खाद्य कार्यालय के अंदरअनिश्चितकालीन के लिए उग्र आंदोलन किया जायेगा साथ कि साथ क्षेत्र में जब भी मुख्यमंत्री,खाद्यमंत्री का आगमन होगा काले झंडे के साथ उनका स्वागत किया….!

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh