--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा 30 जून तक अंतिम अवसर: म्हातारी वंदन योजना के हितग्राही जल्द कराएं e-KYC, वरना अटक सकती है अगली किस्त                                       

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा 30 जून तक अंतिम अवसर: म्हातारी वंदन योजना के हितग्राही जल्द कराएं e-KYC, वरना अटक सकती है अगली किस्त                                       

by Vimal Kumar
18 views

संपादक विमल कुमार

कोरबा। म्हातारी वंदन योजना के सभी हितग्राहियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। योजना का लाभ निरंतर प्राप्त करने के लिए 30 जून तक e-KYC कराना अनिवार्य है। जिन हितग्राहियों ने अभी तक अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें।यदि निर्धारित समय सीमा तक e-KYC नहीं कराई जाती है, तो योजना की आगामी किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है या भुगतान अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकता है। इसलिए सभी पात्र महिलाओं से अपील की गई है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, लोक सेवा केंद्र (CSC), ग्राम पंचायत या संबंधित कार्यालय में जाकर e-KYC की प्रक्रिया पूरी करें।प्रशासन ने भी हितग्राहियों से अनुरोध किया है कि अंतिम दिनों में भीड़ से बचने के लिए समय रहते e-KYC करा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।महत्वपूर्ण सूचना:e-KYC कराने की अंतिम तिथि: 30 जूनयोजना: म्हातारी वंदन योजनाकिसके लिए आवश्यक: सभी पंजीकृत हितग्राहीसमय पर e-KYC नहीं कराने पर: अगली किस्त मिलने में बाधा आ सकती है।सभी हितग्राहियों से अनुरोध है कि 30 जून तक अनिवार्य रूप से e-KYC कराकर योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के प्राप्त कर|

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh