--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा में कबीर जयंती दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया,विधायक प्रेमचंद पटेल और पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा रहे मौजूद।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा में कबीर जयंती दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया,विधायक प्रेमचंद पटेल और पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा रहे मौजूद।

by Vimal Kumar
14 views

संपादक विमल कुमार

बांकीमोंगरा: सतगुरु कबीर साहेब की जयंती और प्रकट दिवस के पावन अवसर पर बांकीमोंगरा में एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा मंच पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सतगुरु कबीर जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद समाज के प्रमुख अमरु दास और पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि सहित समस्त मंचस्थ अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

सम्मान समारोह और आदर्श विवाह का आयोजन:
कबीर जयंती के इस पावन मौके पर कबीर पंथी समाज के वरिष्ठ व प्रबुद्ध जनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक जोड़े का आदर्श विवाह रहा, जो पूर्णतः कबीर पंथी रीति-रिवाज से संपन्न हुआ। अतिथियों ने नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि संत कबीर दास जी केवल एक कवि या संत नहीं थे, बल्कि वे एक महान समाज सुधारक थे। उन्होंने सदियों पहले समाज में फैली कुरीतियों, पाखंड और भेदभाव पर कड़ा प्रहार किया था। आज के दौर में कबीर जी की साखियाँ और उनके विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। हमें उनके बताए सत्य, अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलना चाहिए। समाज द्वारा आयोजित यह सामूहिक विवाह और वरिष्ठों का सम्मान एक सराहनीय कदम है, जो कबीर साहेब के समतावादी समाज के सपने को सच करता है।

वहीं बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि कबीर साहेब का जीवन हमें सादगी और भाईचारे का संदेश देता है। बांकीमोंगरा पालिका क्षेत्र में कबीर जयंती के इस पावन अवसर पर शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। हमारी पालिका हमेशा सामाजिक समरसता और विकास के कार्यों में समाज के साथ खड़ी है। आज यहाँ जिस तरह कबीर पंथी रीति-रिवाज से एक जोड़े का विवाह संपन्न हुआ है, वह खर्चीली शादियों के दौर में समाज के लिए एक बेहतरीन सीख है। मैं कबीर प्रकट दिवस की समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई देती हूँ।
इसके अलावा विकास झा पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष, भाजयुमो छत्तीसगढ़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा पीढ़ी को आज कबीर साहेब के सिद्धांतों को गहराई से समझने की जरूरत है। कबीर जी ने हमेशा कर्म को प्रधानता दी और आडंबरों से दूर रहने की सीख दी। यदि हमारी युवा पीढ़ी उनके विचारों को अपने जीवन में उतार ले, तो एक व्यसनमुक्त और सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा। समाज के वरिष्ठों का जो सम्मान आज यहाँ किया गया है, वह हमारी संस्कृति की रीढ़ है। इस शानदार आयोजन के लिए मैं पूरी आयोजन समिति को बधाई देता हूँ।।

मंचस्थ कार्यक्रम के पश्चात 10 लाख रुपए लागत कबीर भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया।

इस कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि में बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, वार्ड क्रमांक 10 पार्षद प्रमोद सोना, वार्ड क्रमांक 12 पार्षद श्रीमती प्रमिला सायतोड़े, पार्षद श्रवण यादव, पार्षद प्रतिनिधि हेम सिंह कंवर, राकेश पटेल सहित अश्वनी साहु, प्रकाश झा, देव राजपूत, नकुल पटेल, राजेश अग्रवाल व अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh