--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा के गजरा मैदान में जलपरी शो की धूम, महाशिवरात्रि मेले में उमड़ी भीड़ बांकी मोंगरा स्थित गजरा मैदान में आयोजित

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा के गजरा मैदान में जलपरी शो की धूम, महाशिवरात्रि मेले में उमड़ी भीड़ बांकी मोंगरा स्थित गजरा मैदान में आयोजित

by Vimal Kumar
47 views

संपादक विमल कुमार

बांकी मोंगरा के गजरा मैदान में जलपरी शो की धूम, महाशिवरात्रि मेले में उमड़ी भीड़
बांकी मोंगरा स्थित गजरा मैदान में आयोजित महाशिवरात्रि मेले में इस वर्ष “जलपरी शो” आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। दूर-दूर से आए दर्शक इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। खासकर बच्चों और युवाओं में इस शो को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


जलपरी शो के संचालक शहजाद ने बताया कि इस कला के पीछे वर्षों की कड़ी मेहनत और समर्पण है। उन्होंने बताया कि जलपरी कलाकार ने मात्र 10 वर्ष की उम्र से ही जल में रहने और कठिन अभ्यास की शुरुआत की थी। लगातार अभ्यास, अनुशासन और लगन के कारण ही आज यह शो दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो पाया है।


मेले में शाम होते ही जलपरी शो के सामने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। दर्शक सांस रोककर कलाकार के जल में किए जाने वाले अद्भुत करतबों को देखते हैं और तालियों से उनका उत्साहवर्धन करते हैं।
महाशिवरात्रि मेले में जहां एक ओर धार्मिक आस्था का माहौल है, वहीं दूसरी ओर इस तरह के मनोरंजक कार्यक्रम मेले की रौनक को और बढ़ा रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मेले में विभिन्न आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को भरपूर मनोरंजन मिल सके।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh