--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा में SECL भूमि में कब्जे पर चला नगर पालिका का बुलडोजर, अपराधी गए जेल, और खतम किया खेल।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा में SECL भूमि में कब्जे पर चला नगर पालिका का बुलडोजर, अपराधी गए जेल, और खतम किया खेल।

by Vimal Kumar
68 views

संपादक विमल कुमार

छत्तीसगढ़/कोरबा SECL अधिकृत शासकीय भूमि जो बांकीमोंगरा अस्पताल के सामने है जिसका खसरा क्रमांक 151 व 171 है उक्त भूमि पर लंबे समय से चल रहे अवैध कब्जे पर आखिरकार आज बुलडोजर चल गया और मैदान साफ कर दिया गया, बच गया तो सिर्फ मलबा और मलबा।

नगर पालिका परिषद के जेसीबी से हटाया गया कब्जा समुख्य अधिकारी समेत कर्मचारी और secl विभाग के कर्मचारी की उपस्थिति में की गई कार्यवाही।

पर्दे के पीछे बैठे भूमि के गुमनाम मालिक की धरी रह गई मंसूबे।


ज्ञात हो कि उक्त भूमि के कब्जाधारी ने बीते कुछ दिन पूर्व SECL के विभागीय कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी थी जिसकी शिकायत बाकी थाने में की गई थी जिसके बाद दो आरोपियों जाम बाई और लिता महंत को बांकीमोंगरा पुलिस कल जिला जेल दाखिल करा चुकी है जबकि उनमें से एक आरोपी को थाने से ही मुचलका में रिहा कर दिया गया।

इस कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे अवैध कब्जाधारियों को स्पष्ट संदेश गया है कि शासकीय भूमि पर दादागिरी और कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे कब्जाधारियों पर ऐसे ही कार्यवाही होती रही तो भविष्य में ऐसे करने वाले हजार बार सोचेंगे।

फिलहाल भूमि से मलबा हटाने और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर प्रशासन की अगली कार्रवाई का इंतजार है

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh