--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा ट्रांसफार्मर के साये में खतरा: बांकीमोंगरा में बड़ी लापरवाही उजागर

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा ट्रांसफार्मर के साये में खतरा: बांकीमोंगरा में बड़ी लापरवाही उजागर

by Vimal Kumar
34 views

संपादक विमल कुमार

बांकीमोंगरा के मुख्य चौक स्थित ऑटो स्टैंड के पास इन दिनों एक ऐसी लापरवाही सामने आई है, जो कभी भी बड़े हादसे में बदल सकती है। यहां एक फैंसी स्टोर संचालक द्वारा हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसफार्मर के बिल्कुल पास दुकान का सामान रखा जा रहा है, जिससे आसपास के लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के समीप ज्वलनशील और अन्य सामग्री का ढेर लगा होना बेहद खतरनाक है। किसी भी वक्त शॉर्ट सर्किट, आगजनी या करंट फैलने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। खासकर भीड़भाड़ वाले इस इलाके में बच्चों, राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित हैं।इस मामले में दुकानदार संजय महतो ने बताया कि उन्होंने पहले भी नगर पालिका परिषद और बिजली विभाग में शिकायत करने की कोशिश की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वे एक बार फिर इस विषय को संबंधित विभागों के सामने उठाएंगे।वहीं, नगर पालिका परिषद की सीएमओ ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी मीडिया के जरिए मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस लापरवाही पर जल्द रोक लगाई जाए और ट्रांसफार्मर के आसपास से सामान हटवाकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी भी संभावित हादसे को टाला जा सके।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh