--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम अग्रवाल ने इस एकतरफा जीत पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए इसे जनता के विश्वास की जीत बताया।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम अग्रवाल ने इस एकतरफा जीत पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए इसे जनता के विश्वास की जीत बताया।

by Vimal Kumar
26 views

संपादक विमल कुमार

अग्रवाल ने कहा कि यह परिणाम बदलाव की उस लहर का संकेत है, जिसे जनता ने लंबे समय से महसूस किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में वर्षों से लोगों में असंतोष था, जिसका जवाब अब जना देश के रूप में सामने आया है।उन्होंने आगे कहा कि जनता ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए भाजपा को समर्थन दिया है, जो देश में सुशासन और विकास की दिशा में मजबूत कदम है।इस मौके पर बांकी मोंगरा में जीत का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं, आतिशबाजी की और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भी भागीदारी रही, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया।अंत में राधेश्याम अग्रवाल ने कहा कि यह जीत सिर्फ एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि आने वाले समय में बड़े बदलाव की शुरुआत है। उन्होंने सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh