--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा के नेतृत्व में कटघोरा विधानसभा अंतर्गत बांकी मोंगरा मंडल में प्रवास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा के नेतृत्व में कटघोरा विधानसभा अंतर्गत बांकी मोंगरा मंडल में प्रवास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

by Vimal Kumar
58 views

संपादक विमल कुमार

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा के नेतृत्व में कटघोरा विधानसभा अंतर्गत बांकी मोंगरा मंडल में प्रवास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया गजरा चौक से सैकड़ो की संख्या में बाइक रैली निकाली गई तथा कार्यकर्ताओं के साथ परिचर्चात्मक बैठकें संपन्न हुईं।

बांकी मोंगरा मंडल प्रवास के दौरान जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा को बांकी मोंगरा मेन चौक में माँ सिद्धिदात्री मंदिर में माता जी के दर्शन करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।
उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं संगठन की विजय के लिए माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा ने आगामी चुनाव में विधानसभा में कमल फूल का विधायक बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता और युवाओं की भागीदारी से यह लक्ष्य अवश्य प्राप्त किया जाएगा।
बैठकों में संगठन विस्तार,युवा जोहार कार्यक्रम की रणनीति एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला महामंत्री मोंटी पटेल,भाजपा के वरिष्ठ नेतागण मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, भाजपा जिला मंत्री भैया सतीश झा, मंडल महामंत्री विकेश झा, अनीता राजपूत, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, मंत्री दीदी कविता यादव, गौरी केवट, प्रणय मिश्रा, राहुल ठाकुर, पार्षद अश्वनी मिश्रा,युवा मोर्चा प्रकाश झा, सूरज मिश्रा, निखिल सिंगोतीया, अभिलाष यादव, दीपका मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष भाई सुजीत सिंह एवं पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उक्त सभी कार्यक्रम युवा जोहार अभियान के अंतर्गत सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh