--:--
Home india छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 

by chandra kumar Shriwas
78 views

बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर कॉलेज, बाँकी मोगरा द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। संस्थान द्वारा “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” नाम से 80 घंटे का पूर्णतः निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 16 फरवरी 2026 से प्रारंभ किया जा रहा है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 14/02/26 है।

संपादक विमल कुमार

यह कार्यक्रम विशेष रूप से ग्रेजुएट, फाइनल ईयर के छात्र, डिप्लोमा, डिग्री, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई विद्यार्थियों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस 80 घंटे के प्रशिक्षण के अंतर्गत विद्यार्थियों को एम्प्लॉयेबिलिटी स्किल्स, सॉफ्ट स्किल्स, कम्युनिकेशन स्किल्स, इंटरव्यू प्रिपरेशन एवं प्रैक्टिकल जॉब-रेडी ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।

संस्थान के निदेशक श्री सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स की तैयारी कराई जाएगी ताकि वे आत्मविश्वास के साथ नौकरी में इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन कर सकें और अपने करियर को सही दिशा दे सकें। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क है और अधिक जानकारी के लिए छात्र स्वयं उपस्थित होकर जानकारी ले सकते है। यह प्रवेश प्रक्रिया सीमित सीटों पर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh