
👉🏻 ग्राम बरपाली में आयोजन का 25 वां वर्ष
कोरबा। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अग्रसेन जयंती समारोह हर्ष एवं उत्साह के साथ मनाया जायेगा।
महाराजा अग्रसेन जी की जयंती ग्राम बरपाली में भी विगत 24 वर्षों से अत्यंत धूमधाम, हर्षोल्लास एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी यह समारोह 11 अक्टूबर, रविवार को पूरे उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा।
इस समारोह के मुख्य अतिथि गजानंद अग्रवाल, अध्यक्ष – व्यापारी संघ, दर्री रोड, कोरबा एवं महामंत्री छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोरबा इकाई होंगे।
बरपाली के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शोभायात्रा शाम 4 बजे शिव मंदिर से अग्रसेन भवन तक निकाली जाएगी। इसके पश्चात सम्मान समारोह शाम 6 बजे से एवं प्रसाद व प्रीति भोज रात्रि 8 बजे से होगा। समस्त कार्यक्रम का स्थल अग्रसेन भवन बरपाली नियत है। सभी अग्रजनों से अनुरोध किया गया है कि वे अपना प्रतिष्ठान दोपहर 1 बजे से बंद रखें व सपरिवार शामिल होकर कार्यक्रमों को भव्यता और ऊंचाई प्रदान करें।


