--:--
Home Uncategorized शादी का झांसा देकर युवती के यौन शोषण का आरोप, अडानी पावर प्लांट का HR कर्मचारी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती के यौन शोषण का आरोप, अडानी पावर प्लांट का HR कर्मचारी गिरफ्तार

by shriwashkchandra@gmail.com
2 views



कोरबा। शादी का वादा कर युवती के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने के आरोप में पुलिस ने पवन महतो को गिरफ्तार किया है। आरोपी अडानी पावर प्लांट, पताढ़ी के मानव संसाधन (एचआर) विभाग में कर्मचारी बताया जा रहा है। मामले में सिविल लाइन थाना, कोरबा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी कल दोपहर की गई।

जमीन के सिलसिले में हुई थी मुलाकात

एफआईआर में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता की पहचान पवन महतो से जमीन के सिलसिले में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे पर उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं।

किराये के मकान में शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, 19 अप्रैल 2023 को आरोपी ने कोरबा के रामपुर हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में किराये पर मकान लिया था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी का भरोसा देकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी वह लगातार शादी का आश्वासन देता रहा।

शादी की बात पर टालमटोल करने का आरोप

पीड़िता के अनुसार, उसने कई बार आरोपी से शादी करने के लिए कहा, लेकिन वह हर बार बात टालता रहा। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी अपनी पत्नी को तलाक देकर पीड़िता से शादी करने की बात कहता था। लंबे समय तक इंतजार करने के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

सिविल लाइन थाना में दर्ज है मामला

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सिविल लाइन थाना, कोरबा में 8 अक्टूबर 2026 को एफआईआर क्रमांक 0836/2026 दर्ज की गई। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों पर अंतिम निष्कर्ष जांच और न्यायालय की प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा।

सूत्रों की माने तो पुलिस आरोपी युवक को कल दोपहर से गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तारी के बाद आरोपी की तबियत इतनी खराब हो गईं की उसे जिला अस्पताल मे भर्ती करना पड़ा,
यह पर पीड़िता की माने तो fIR के लिए कितने चक्कर काटने पड़े

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh