
कोरबा जिले के पाली विकासखंड में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षा दान रथ की शुरुआत की गई। नगर पंचायत पाली अध्यक्ष अजय जायसवाल ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।शिक्षा दान रथ ने पाली सहित केराझरिया, नान पुलाली, पौड़ी, दादर, लाफा, माखनपुर, चैतमा, मांगामार, लिटीयाखार, तीवरता और नुनेरा सहित कई गांवों का भ्रमण किया।

रथ के पहुंचने पर ग्रामीणों और शिक्षकों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए लोगों ने कॉपी, किताब, पेन, बैग, कंपास बॉक्स, टिफिन सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री का दान किया।अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। एकत्रित सामग्री जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी।शिक्षा दान रथ के जरिए पाली क्षेत्र में शिक्षा, सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया गया।

