--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा: शिकायत के बाद अपराध हुई दर्ज,  एसईसीएल की जमीन पर धड़ल्ले से अवैध निर्माण कब्ज़ा जारी।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा: शिकायत के बाद अपराध हुई दर्ज,  एसईसीएल की जमीन पर धड़ल्ले से अवैध निर्माण कब्ज़ा जारी।

by Vimal Kumar
132 views

संपादक विमल कुमार

बांकीमोंगरा: शिकायत के बाद अपराध हुई दर्ज,  एसईसीएल की जमीन पर धड़ल्ले से अवैध निर्माण कब्ज़ा जारी।

छत्तीसगढ़/कोरबा कल दिनांक 13 फरवरी को एसईसीएल अस्पताल बांकीमोंगरा के सामने वाले भूमि को कुछ लोगो द्वारा अवैध निर्माण कार्य कर कब्ज़ा किया जा रहा था, जिसकी सुचना पर एसईसीएल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर विभागीय कर्मचारी सुरक्षा गार्ड तूलसीराम साहू, सहयोगी कौसिल्या बाई, सावित्री बाई, एसईसीएल सर्वे मजदूर मनोज गोपाल के साथ टीम बनाकर जेसीबी के साथ घटनास्थल रवाना किया, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और देखा की वहाँ तेज गति से अतिक्रमण की जा रही थीं, तब जेसीबी से कब्ज़ा की दिवार तोड़कर वापस आ गए थे, पर विभाग के वापस जाने के बाद ही फिर से अतिक्रमण निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जिसकी सुचना पर पुनः शाम को एसईसीएल विभाग के लोग घटनास्थल पहुंचे जहाँ माखन लाल, जाम बाई और रीता महंत उपस्थित थे ।
एसईसीएल विभाग अधिकारी बोलें कि अवैध निर्माण कार्य को हमारे द्वारा रोकने के लिए कहा गया जिसके बाद उन्होंने गंदी गंदी गालिया देनी शुरू कर दी और मरने की धमकी देने लगे इतना ही नहीं उनके द्वारा कहा गया की एक बार और आजाओगे तो तुम लोगो को मार कर फेक देंगे कहकर धमकी दे डाला।

इस तरह के हरक़त में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इनके आका कौन है, जहाँ से इनको आश्वाशन और बल प्रदान किये जा रहे है।

प्रार्थी एसईसीएल गार्ड तुलसीराम साहु पिता स्वर्गीय दाताराम साहू पंखा दफाई बांकीमोंगरा ने उक्त सारी घटनाओं की लिखित शिकायत बांकीमोंगरा थाना पहुंच दर्ज कराई। जिसके बाद थाना मे पदस्थ उप निरक्षक नन्दलाल टंडन ने शिकायत पर नामजद माखन लाल यादव, जाम बाई, रीता महंत पर अपराध क्रमांक 33/26 धारा 296, 351 (3), 221, 224, 3(5) बी एन एस पंजीबद्ध कर जाँच शुरू कर दी है।

अब देखना ये है की बांकीमोंगरा पुलिस इनके द्वारा किये जा रहे कृत्य पर कब तक जाँच करती है और क्या कार्यवाही करती है, या फिर हरबार की तरह इस बार भी उक्त भूमि को कब्ज़ा कर बेच दिया जायेगा।

ऐसे खुले आम धमकी देकर डंके की चोट पर अवैध कब्ज़ा निर्माण कराने वाले अपवादों पर विभागीय और प्रशाशन को जल्द से जल्द संज्ञान लेकर कार्यवाही करनी चाहिये ताकि भविष्य मे ऐसी कृत्य करने से लोग डरे।

फिलहाल बांकीमोंगरा पुलिस प्रशासन की जाँच जारी है, पर इधर अवैध निर्माण भी जारी है, जिसपर पुलिस प्रशासन को रोक लगाकर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिये, इस बार भी अगर हमेशा की तरह लेट लतीफ की जाने की स्तिथि में अवैध कब्ज़ा धारी कामयाब हो जायेंगे और एसईसीएल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन अपने हाँथ पे हाँथ धरे रह जायेंगे।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh