--:--
Home india छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा हरिश परसाई के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के किसान विरोधी कार्यों के विरोध मे बांकी मोंगरा ब्लॉक कांग्रेस के द्वारा किया गया चक्काजा

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा हरिश परसाई के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के किसान विरोधी कार्यों के विरोध मे बांकी मोंगरा ब्लॉक कांग्रेस के द्वारा किया गया चक्काजा

by Vimal Kumar
165 views

संपादक विमल कुमार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर राज्य सरकार के द्वारा धान खरीदी एवं मनरेगा के नाम परिवर्तन को लेकर बांकी मोंगरा मे एवं शुक्लाखर चौक में सांकेतिक चक्कजाम किया गया.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हरिश परसाई के नेतृत्व मे चक्कजाम मे नगर के अनेकों नेताओ ने जमकर प्रदेश सरकार की किसानो एवं गरीब विरोधी कार्यों के विरोध मे जमकर नारेबाजी की..

चक्कजाम करने के विषय मे हरिश परसाई मे कहा की प्रदेश की सरकार धान खरीदी और मनरेगा से सम्बन्धित कार्यों से भटक गई है मौसम की मार एवं राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी मे अक्सर होने वाली तकनिकी खराबी के कारण किसान अपना धान नही बेच पाये हैं.

छातीसगढ़ कांग्रेस की मांग है की धान खरीदी के लिए समय सीमा बढ़ाई जाये..इसी तरह छत्तीसगढ़ के गरीब मजदूरों के लिए राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना मनरेगा का नाम बदल कर योजना को बदलना चाहती है

जिससे प्रदेश के लाखों गरीबों के सामने रोजी रोटी की समस्या बढ़ेगी.

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बांकी मोंगरा के अध्यक्ष संजय आज़ाद ने कहा प्रदेश की भाजपा की सरकार कहती है हजारों क्विंटल धान चूहे खा गये ये बात प्रदेश के किसान हजम नही कर पा रहे हैं

अगर सरकार मजदूरों और किसानों की मांगो को पुरा नही करेगी तो इस आंदोलन को उग्र रूप दिया जायेगा.. कोरबा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ग्रामीण विकास सिंह ने कहा की किसानो को उनका हक़ दिलाने के लिए जहाँ जहाँ विरोध करना पड़ रहा है हम कर रहे हैं धरना प्रदर्शन कर रहे हैं किसानो के साथ अन्याय ना हो इसके लिए कांग्रेस धान मंडियों की निरीक्षण कर रही है..

एक दिवसीय सांकेतिक चक्काजाम में मधुसूदन दास, राकेश अग्रवाल, तालिका साहू, नविन कुकरेजा, राजकुमारी, ओमप्रकाश केवट, वरिष्ठ कांग्रेसी नवल पंडित, प्रदीप अग्रवाल, परमानंद सिंह, अशोक मिश्रा एवं अनेक महिला एवं युवा कार्यकर्ता सम्मिलित …

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh