--:--
Home india छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा में उत्कल समाज का अखंड हरि संकीर्तन जल-कलश यात्रा से हुआ भव्य आगाज, भक्तिरस में डूबा नगर।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा में उत्कल समाज का अखंड हरि संकीर्तन जल-कलश यात्रा से हुआ भव्य आगाज, भक्तिरस में डूबा नगर।

by Vimal Kumar
211 views

संपादक विमल कुमार

*अखण्ड हरि संकीर्तन का भव्य आयोजन शांति नगर बांकी मोंगरा में आज से प्रारम्भ… भगवान जगन्नाथ स्वामी की अर्चना भक्तिपूर्ण वातावरण मे 24 घंटे डूबेगा नगर..*

उत्कल समाज का 2 दिवसीय अखण्ड हरि संकीर्तन अष्टप्रहरी का भव्य भक्तिपूर्ण आयोजन आज से प्रारम्भ हुवा. इस आयोजन मे 24 घंटे भजन कीर्तन अनवरत रूप से निरंतर किया जाता है.
2 दिवसीय इस कार्यक्रम मे जल यात्रा. एवं भव्य कलश यात्रा से आज आयोजन का आगाज हुवा 31 जनवरी को 24 घंटे का भजन कीर्तन का कार्यक्रम निरंतर चलता रहेगा एवं समुचा वातावरण हरे रामा हरे कृष्णा की संगीतमय कीर्तन से गुंजायमान रहेगा..
उत्कल समाज के प्रभाकर मुनी ने बताया भगवान श्री जगन्ननाथ स्वामी जी की पूजा अर्चना करने हेतु आज से 36 वर्षों पूर्व इस आयोजन नींव रखी गयी थी तब से लेकर आज तक हर वर्ष निरंतर इस भक्तिपूर्ण आयोजन को धूमधाम से मनाया जाता है नगर के अखण्ड हरि नाम संकीर्तन समिति उत्कल समाज के द्वारा यह आयोजन किया जाता है परन्तु नगर की जनता की भी इसमें प्रमुख भागीदारी रहती है और लोग बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लेते हैं.. उन्होंने नगर की श्रद्धालुओं से अपील किया की ज्यादा से ज्यादा संख्या मे इस आयोजन में पहुंचकर इस भक्तिपूर्ण संकीर्तन पाठ में हिस्सा लेकर अपने जीवन को और इस आयोजन को धन्य बनाएं..

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh