--:--
Home Uncategorized लेमरू थाना पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक, झूठी शिकायत और झूठी गवाही से बचने की दी समझाइश

लेमरू थाना पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक, झूठी शिकायत और झूठी गवाही से बचने की दी समझाइश

by shriwashkchandra@gmail.com
23 views



कोरबा। जिले के वनांचल क्षेत्र अंतर्गत थाना लेमरू पुलिस द्वारा ग्रामीणों को कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को किसी भी मामले में बिना तथ्य की शिकायत करने और झूठी गवाही देने से बचने की समझाइश दी।

पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि किसी घटना या विवाद की जानकारी होने पर पुलिस के समक्ष सही और तथ्यात्मक जानकारी देना बेहद जरूरी है। आपसी विवाद, रंजिश या व्यक्तिगत कारणों से किसी व्यक्ति के खिलाफ झूठी शिकायत करना अथवा जांच और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान जानबूझकर गलत बयान या झूठी गवाही देना कानूनी रूप से गंभीर मामला हो सकता है।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी के साथ वास्तव में कोई अपराध या अन्याय हुआ है तो वे निडर होकर पुलिस को इसकी सूचना दें, लेकिन शिकायत में तथ्यों को सही तरीके से प्रस्तुत करें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि झूठी शिकायत अथवा झूठी गवाही के कारण निर्दोष व्यक्ति परेशान हो सकता है और पुलिस तथा न्यायिक व्यवस्था का समय भी अनावश्यक रूप से प्रभावित होता है।

झूठी शिकायत करने वालों पर होगी कार्रवाई

लेमरू पुलिस ने ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए कहा कि जानबूझकर झूठी शिकायत करने या झूठी गवाही देने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस ने ग्रामीणों से किसी के दबाव, लालच, आपसी विवाद या रंजिश में आकर गलत जानकारी नहीं देने की अपील की।

वनांचल क्षेत्र में पुलिस द्वारा इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाने तथा कानून के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वास्तविक अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और जांच में सही जानकारी देकर सहयोग करें।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh