कोरबा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजसेवी फरीद खान ने कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र में पहुंचकर कोरवा जनजाति के ग्रामीणों और बच्चों के साथ 15 अगस्त की खुशियां साझा कीं। उन्होंने दुदीटांगर और बोधू माटी गांव में आदिवासी समाज के लोगों के बीच पहुंचकर तिरंगा फहराने और देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
समाजसेवी फरीद खान अपने सुपुत्र के साथ वनांचल क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की और उनकी समस्याओं तथा दैनिक जीवन से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों और बच्चों के बीच पहुंचने पर लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान फरीद खान ने ग्रामीणों और बच्चों को तिरंगा झंडा वितरित किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। बच्चों को मिठाई खिलाकर उन्होंने उनके साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। बच्चों के हाथों में तिरंगा देखकर पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल नजर आया।
इस अवसर पर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना व्यक्त की। ग्रामीणों ने समाजसेवी फरीद खान द्वारा गांव में पहुंचकर उनके साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने और बच्चों को खुशियों में शामिल करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
फरीद खान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल शहरों और बड़े आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के दूरस्थ वनांचल और आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए यह गौरव और उत्सव का दिन है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशियां और राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
दुदीटांगर और बोधू माटी में आयोजित इस आत्मीय कार्यक्रम में ग्रामीणों और बच्चों की सहभागिता ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को खास बना दिया। तिरंगे के साथ ग्रामीणों और बच्चों ने देश के प्रति अपने सम्मान और प्रेम का संदेश दिया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजसेवी फरीद खान ने कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र में पहुंचकर कोरवा जनजाति के ग्रामीणों और बच्चों के साथ 15 अगस्त की खुशियां साझा कीं।
17

