बांकी मोंगरा: वार्ड पार्षद के खिलाफ रूपये मांगने के आरोप के बाद गरमाया मामला महिला के खिलाफ थाने में शिकायत
वार्ड नंबर 14 में बोर खनन को लेकर विवाद शुरू हुआ, अब मामला पुलिस स्टेशन की चौखट तक पहुंच गई है। डिंकी कौर ने सोशल मीडिया पर वार्ड पार्षद के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद वार्ड के लोगो ने सोशल मीडिया वायरल वीडियो को देखने के बाद वार्ड पार्षद का समर्थन करते हुए वार्ड वाशियो ने मोर्चा खोल दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हंगामा
हाल ही में डिकी कौर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें उन्होंने वार्ड 14 के महिला पार्षद पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का दावा है कि 20 हजार रुपये मांगे और ‘दारू-मुर्गा’ पार्टी की मांग की थी। यह वीडियो देखते ही देखते क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
वार्डवासियों ने बताया ‘बेबुनियाद’ और ‘साज़िश’
वीडियो वायरल होने के बाद वार्ड 14 में बड़ी संख्या में बांकी मोंगरा थाना पहुंचे। स्थानीय लोगों खारिज करते हुए महिला पार्षद को बदनाम करने की साजिस बातऐ
महिला द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार और बेबुनियाद हैं।
महिला वार्ड पार्षद को बदनाम करना और विकास कार्य में बाधा डालने की एक सोची-समझी साजिश है।
पुलिस से की गई सख्त कार्रवाई की मांग
बाकी मोंगरा थाना प्रभारी को एक लिखित शिकायत पत्र जारी किया है। इस पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि सोशल मीडिया पर बदनाम करने वाली महिला के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करें।
सोशल मिडिया में वायरल विडिओ












