नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ा भागा
ग्राम पंचायत नागौई बछेरा में सरकारी धन के बंदरबांट और विकास में बाधाका एक बड़ा मामला सामने आया है। पंचायत में 16 लाख रुपये के विभिन्न निर्माण कार्य अधूरे रहने के मामले में अब जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। जिला कलेक्टर ने पूर्व सरपंच टिकैतीन बाई और रविंद्र कुमार नेटी सचिव को नोटिस जारी कर राशि को वापस करने निर्देश दिए हैं।
पूरा मामला क्या है?
ग्राम पंचायत नागोई बछेरा में विकास कार्यों के लिए कुल 16 लाख रुपये की राशि का आबाँटन किया गया था। विभिन्न विकास निमार्ण कार्य को पूर्ण करने का ठेका फर्म ‘श्री साईं बाबा प्लाई ऐश ब्रिक्स इंडस्ट्रीज’ के मालिक दिनेश अग्रवाल को दी गई थी ।

पंचायत द्वारा अब तक 11 लाख 95 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। भारी भरकम राशि प्राप्त करने के बावजूद, दिनेश अग्रवाल ने काम पूरा नहीं किया। बताया जा रहा है कि साल 2022 से निर्माण कार्य को बीच में ही बंद कर दिया है l इस लिए कार्य में कोई प्रगति नहीं हुई है।
पूर्व सरपंच और सचिव पर लगभग 12 लाख रुपये का भुगतान करने का आरोप है। भुगतान कार्य की प्रगति (वैल्यूएशन) का आधार होना चाहिए था, लेकिन यहां सरकारी संस्थानों को तकनीकी अध्ययन में लाभ दिया गया।
निर्माण कार्य अधूरा रहने और सरकारी पैसे के मामले की शिकायत जब जिला प्रशासन तक पहुंची तो मामले की जांच की गई। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर जिला कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाते हुए:


पूर्व सरपंच टिकैतीन बाई और सचिव रविन्द्र कुमार नेटी (निवासी धवईपुर) को नोटिस जारी किया गया है।
नोटिस जारी होने के उपरांत पूर्व सरपंच टिकैतीन बाई और सचिव रविन्द्र कुमार नेटी कटघोरा थाना पहुचे कर इसकी शिकायत दर्ज करने पहुंचे













