• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Manas News CG
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
Manas News CG
No Result
View All Result
Home Korba latest news

*दीपका नगर पालिका में 84 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में भारी भ्रष्टाचार का आरोप, पार्षद ने मुख्य सचिव से की शिकायत*

by Chandra Kumar Shriwas
March 19, 2026
in Korba latest news
0
0
SHARES
60
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter



*दीपका नगर पालिका में 84 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में भारी भ्रष्टाचार का आरोप, पार्षद ने मुख्य सचिव से की शिकायत*

*दीपका//कोरबा//छत्तीसगढ़:-*
दीपका नगर पालिका परिषद जिला कोरबा में स्ट्रीट लाइट स्थापना के नाम पर सरकारी धन की बंदरबांट और सार्वजनिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ का एक बड़ा मामला सामने आया है वार्ड क्रमांक 01 के पार्षद कमलेश जायसवाल ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर लगभग 84 लाख रुपये के इस टेंडर में भारी भ्रष्टाचार  अधिकारियों की मिलीभगत और घटिया निर्माण कार्य की विस्तृत शिकायत दर्ज कराई है ।



*प्रमुख आरोप और अनियमितताएं*
शिकायत के अनुसार ठेकेदार और नगर पालिका के इंजीनियरों और अधिकारियों की साठगांठ से निविदा की शर्तों का सरेआम उल्लंघन किया जा रहा है:-

01. कमजोर नींव (No PCC):- नियमों के विरुद्ध खंभों के आधार में कंक्रीट (PCC) नहीं डाला जा रहा है जिससे तेज हवा या बारिश में पोल गिरकर जान-माल की हानि कर सकते हैं ।
02. घटिया क्वालिटी के पोल:- मानक के अनुसार जिस गुणवत्ता एवं भार  पोल लगने थे  उसकीकी जगह हल्के भार एवं घटिया क्वालिटी का बिना कोटिंग वाला पोल लगाया जा रहा है ।


03. ब्रांडेड लाइटों की चोरी:- निविदा में  ब्रांडेड 100 वॉट की लाइटों की जगह मात्र 50-70 वॉट की सस्ती नॉन-ब्रांडेड लाइटें लगाई जा रही हैं ।
04. सुरक्षा से खिलवाड़:- केबल को निर्धारित 40-90 सेमी की गहराई के बजाय केवल 10 सेमी पर दबाया जा रहा है साथ ही करंट से बचाव के लिए जरूरी अर्थिंग और MCCB सुरक्षा उपकरण गायब हैं जिससे भविष्य में बड़े हादसों का खतरा है ।

*जनता के पैसे की 40% तक लूट का अनुमान*

पार्षद कमलेश जायसवाल ने आरोप लगाया है कि इस पूरे कार्य में निविदा राशि का लगभग 30-40% हिस्सा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है यह सीधे तौर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 और छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम का उल्लंघन है ।

*मांग:-*

पार्षद ने छत्तीसगढ़ लोक आयोग अधिनियम 2002 की धारा 9 के तहत इस मामले की प्रारंभिक और पूर्ण जांच की मांग की है उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई ठेका रद्दीकरण और धन की वसूली नहीं की गई तो वे इस लड़ाई को आगे तक ले जाएंगे ।

*अधिकारी जनता एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति जवाबदेह*

पूरे मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू ये है कि जब उक्त पूरे मामले की शिकायत से पूर्व पार्षद कमलेश जायसवाल ने जब गुणवत्ता एवं मात्रा के संबंध में नगर पालिका इंजीनियर से लिखित में जानकारी मांगी तो इंजीनियर सिरिल भास्कर पापुला ने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से मना कर दिया ऐसे में ये विषय समझ से परे है कि क्षेत्र के विकास से जुड़े विषय पर अधिकारी जनप्रतिनिधियों की जानकारी देने से क्यों इंकार कर  रहे हैं ।

Tags: *दीपका नगर पालिका में 84 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में भारी भ्रष्टाचार का आरोपपार्षद ने मुख्य सचिव से की शिकायत*
Previous Post

चैत्र नवरात्र प्रारम्भ कल से बांकी मोंगरा सिद्धदात्री मंदिर में हुई तैयारी पूर्ण

Next Post

कोरबा मेडिकल कॉलेज में कोरबा और आसपास के  लोग आते हैं, जहां उन्हें बेहतर और सस्ता इलाज मिलेगा
इलाज की उम्मीदें या तारीखों का खेल?

Related Posts

भक्ति और जीव सेवा का अनोखा संगम: बांकी मोंगरा में भगवान परशुराम जयंती पर 400 किलो का ‘गौ-भोग’
सिद्धदात्री सेवा समिति बांकी मोंगरा

by Chandra Kumar Shriwas
April 20, 2026
0

अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर बांकी मोंगरा सिद्धदात्री मंदिर सेवा समिति द्वारा एक संकल्प एवं...

युवा कांग्रेस ने सीएसईबी प्रबंधन पर FIR की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

by Chandra Kumar Shriwas
April 20, 2026
0

दिनांक 19 अप्रैल 2026 को सीएसईबी पावर प्लांट, नवागांव-झाबु स्थित राखड़ बांध के टूटने से गंभीर हादसा हुआ, जिसमें जन-धन...

खाद्य विभाग कार्यालय में युवा कांग्रेस का हल्लाबोल; नदारद अधिकारी और राशन की किल्लत पर गरमाई सियासत

by Chandra Kumar Shriwas
April 20, 2026
0

कोरबा – जिला  खाद्य विभाग कार्यालय में आज उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं...

कोरबा जिले में सीएसईबी (CSEB) की लापरवाही ने एक बार फिर एक निर्दोष की जान ले ली है। राखड़ डेम (Ash Dyke) के बार-बार फूटने और प्रबंधन की अनदेखी ने अब एक गंभीर त्रासदी का रूप ले लिया है।

by Chandra Kumar Shriwas
April 20, 2026
0

--- **कोरबा।** ऊर्जा धानी कोरबा में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी (CSEB) के राखड़ डेम के रखरखाव में बरती जा...

*korba ///बीपीसीएल पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत से जनता परेशान, तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग*

by Chandra Kumar Shriwas
April 18, 2026
0

*बीपीसीएल पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत से जनता परेशान, तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग*कोरबा नगर एवं आसपास...

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में 18 अप्रैल को, न्यूरो-साइकेट्रिक व त्वचा रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

by Chandra Kumar Shriwas
April 18, 2026
0

कोरबा। शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में शनिवार 18 अप्रैल को एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर...

Next Post

कोरबा मेडिकल कॉलेज में कोरबा और आसपास के  लोग आते हैं, जहां उन्हें बेहतर और सस्ता इलाज मिलेगा
इलाज की उम्मीदें या तारीखों का खेल?

*कोरबा ब्रेकिंग*कसरेंगा से दादर खुर्द दुल्हन ले कर जा रहे थे सभी
सड़क दुर्घटना में एक बालिका की हुई दर्दनाक मौत

पहली बार हुआ जम्बो लिस्ट जारी 187 पुलिस कर्मचारिओं का तबादला

भक्ति, भाव और रस का त्रिवेणी संगम: त्रिवेदी परिवार द्वारा आयोजित सात दिवस तक श्रीहरि की अमृतमयी कथा से सराबोर होगा ग्राम दादरखुर्द.

*नगर पालिका दीपका में 84 लाख के 'स्ट्रीट लाइट' कार्य में भारी भ्रष्टाचार का आरोप, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी*

https://www.youtube.com/watch?v=JlLAbOmOUUw&list=PL1-w9WD9tfpHEAp42Bg0J9rd20dn_5nEg

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — ManasNewsCg पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Korba latest news
  • Uncategorized
  • Chhattisgarh News
  • India

© 2025 Manas News CG. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist