• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Manas News CG
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
Manas News CG
No Result
View All Result
Home Korba latest news

*नगर पालिका दीपका में 84 लाख के ‘स्ट्रीट लाइट’ कार्य में भारी भ्रष्टाचार का आरोप, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी*

by Chandra Kumar Shriwas
March 21, 2026
in Korba latest news
0
0
SHARES
90
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter



*नगर पालिका दीपका में 84 लाख के ‘स्ट्रीट लाइट’ कार्य में भारी भ्रष्टाचार का आरोप, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी*

*दीपका/कोरबा:-*
नगर पालिका परिषद दीपका में विकास कार्यों के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई के बंदरबांट का एक बड़ा मामला तूल पकड़ता जा रहा है परिषद द्वारा शहर में स्ट्रीट लाइट खंभा पोल और केवल वार के लिए जारी 84 लाख रुपये के टेंडर के तहत हो रहे कार्यों पर भ्रष्टाचार और घटिया गुणवत्ता के गंभीर आरोप लग रहे हैं इस मामले में अब स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ युवा कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है ।



*गुणवत्ता से खिलवाड़ और थर्ड ग्रेड सामग्री का उपयोग*

शिकायत के अनुसार दीपका नगर पालिका क्षेत्र में जो खंभे (पोल) और केवल वार का काम किया जा रहा है वह बेहद निम्न स्तर का है स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि 84 लाख जैसी बड़ी राशि आवंटित होने के बावजूद थर्ड ग्रेड की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है जो न केवल सरकारी धन की बर्बादी है बल्कि भविष्य में बड़ी दुर्घटनाओं को भी निमंत्रण दे सकता है ।

*पार्षद ने मुख्य सचिव से की शिकायत*

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद कमलेश कुमार जायसवाल ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है अपनी शिकायत में उन्होंने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि दीपका क्षेत्र के आम जनमानस के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है और टेंडर नियमों को ताक पर रखकर भारी भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है ।

*युवा कांग्रेस की आर-पार की चेतावनी*

इस मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है युवा कांग्रेस प्रदेश कमेटी के प्रदेश सचिव तनवीर अहमद ने प्रशासन और सरकार से इस कार्य की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है उन्होंने यह भी कहा है कि यह किसी व्यक्ति विशेष का मामला नहीं है बल्कि पूरे दीपका की जनता के हक की बात है 84 लाख रुपये की राशि छोटी नहीं होती और यदि इस राशि का उपयोग घटिया पोल और केवल वार के लिए किया जा रहा है तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए अगर प्रशासन ने दोषियों पर कड़ी कार्यवाही नहीं की तो हम चुप नहीं बैठेंगे और पूरी नगर पालिका परिषद का घेराव करेंगे ।

*मुख्य मांगें:-*

०१. 84 लाख के स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच हो ।
०२. घटिया सामग्री सप्लाई करने वाले ठेकेदार और उसे संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही हो ।
०३. वर्तमान में चल रहे कार्य को रोककर मानक गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए ।

Tags: *नगर पालिका दीपका में 84 लाख के 'स्ट्रीट लाइट' कार्य में भारी भ्रष्टाचार का आरोपयुवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी*
Previous Post

भक्ति, भाव और रस का त्रिवेणी संगम: त्रिवेदी परिवार द्वारा आयोजित सात दिवस तक श्रीहरि की अमृतमयी कथा से सराबोर होगा ग्राम दादरखुर्द.

Next Post

बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

Related Posts

*korba ///बीपीसीएल पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत से जनता परेशान, तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग*

by Chandra Kumar Shriwas
April 18, 2026
0

*बीपीसीएल पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत से जनता परेशान, तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग*कोरबा नगर एवं आसपास...

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में 18 अप्रैल को, न्यूरो-साइकेट्रिक व त्वचा रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

by Chandra Kumar Shriwas
April 18, 2026
0

कोरबा। शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में शनिवार 18 अप्रैल को एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर...

विशेष लेख: नारी शक्ति वंदन या सत्ता का संख्या-विस्तार?— सपुरन कुलदीप

by Chandra Kumar Shriwas
April 17, 2026
0

भारतीय संसदीय लोकतंत्र आज एक ऐसे चौराहे पर खड़ा है, जहाँ भविष्य के सुधारों की चमक तो दिखाई दे रही...

कुसमुंडा क्षेत्र में एक बार फिर बढ़ी चोरी की वारदाते, लोगों में दहशत, पुलिस की कार्यशैली पर लगा प्रश्न चिन्ह

by Chandra Kumar Shriwas
April 14, 2026
0

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है,बीते दिन जहां विकास...

*नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सरोज पांडेय*

by Chandra Kumar Shriwas
April 13, 2026
0

*नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल - सरोज पांडेय*कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड सैकड़ों एमएसएमई / ठेकेदारों का रोजगार छिन जाएगा, आर्थिक संकट उत्पन्न होगा। परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंचेंगे, पलायन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।…….जिम्मेदार कौन?

by Chandra Kumar Shriwas
April 11, 2026
0

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड में एमएसएमई संस्थाओं ठेकेदारों को निविदा प्रक्रिया से बाहर किए जाने एवं मेगा कॉन्ट्रैक्ट...

Next Post

बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा....बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

बांकी मोंगरा: कैंपिंग इवेंट में बिजली के बकाया बिलों पर भारी छूट,  जमा किए ₹5 से 6 लाख

बाकी मोंगरा SECL कॉलोनी में हाहाकार: 15 घंटे से 'ब्लैक आउट', ऑफिसर्स कालोनी में बिजली बहाल

बांकी मोंगरा (कोरबा) स्थित विनायक पब्लिक स्कूल क्षेत्र के उन प्रमुख निजी संस्थानों में से एक है, जो प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाने का प्रयास कर रहा है।लेकिन CBSE पाठ्यक्रम नहीं......?

SECL बांकी मोंगरा: अधिकारियों के घर रोशन, कॉलोनी में अँधेरा; गर्मी और मच्छरों के बीच रात काटने  को मजबूर कामगार

https://www.youtube.com/watch?v=JlLAbOmOUUw&list=PL1-w9WD9tfpHEAp42Bg0J9rd20dn_5nEg

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — ManasNewsCg पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Korba latest news
  • Uncategorized
  • Chhattisgarh News
  • India

© 2025 Manas News CG. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist