--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा पहली बार हो सकता है बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री जी का आगमन बहेगी भक्ति की सागर, बांकीमोंगरा क्षेत्र के ढ़पढ़प में हो सकते हैं यह आयोजन।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा पहली बार हो सकता है बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री जी का आगमन बहेगी भक्ति की सागर, बांकीमोंगरा क्षेत्र के ढ़पढ़प में हो सकते हैं यह आयोजन।

by Vimal Kumar
53 views

संपादक विमल कुमार

छत्तीसगढ़/कोरबा: ऊर्जाधानी कोरबा की पावन धरा पर अगले माह मार्च 2026 में एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है। सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) 5 दिवसीय ‘दिव्य श्री हनुमंत कथा’ करने कोरबा आ रहे हैं। इस भव्य आयोजन को लेकर जिले में तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो चुकी हैं।

मां सर्वमंगला को प्रथम निमंत्रण:
परंपरा और अटूट श्रद्धा का निर्वहन करते हुए आयोजन समिति ने कथा की निर्विघ्न सफलता के लिए पहला निमंत्रण मां सर्वमंगला देवी के चरणों में अर्पित किया। समिति ने मां से प्रार्थना की है कि यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए कल्याणकारी और मंगलमय सिद्ध हो।

बांकीमोंगरा क्षेत्र के ‘ढ़पढ़प’ बन सकता है कथा का केंद्र:
‘अपना घर सेवा आश्रम’ के संस्थापक राणा मुखर्जी के अनुसार बांकीमोंगरा क्षेत्र का ढ़पढ़प इलाका मुख्य केंद्र होने की प्रबल संभावना है।
जिला प्रशासन को 2 से 3 वैकल्पिक स्थानों के प्रस्ताव सौंपे गए हैं, जिनका वर्तमान में निरीक्षण जारी है।
भव्य कथा के साथ-साथ रजगामार क्षेत्र में ‘अपना घर सेवा आश्रम’ का भूमिपूजन भी महाराज जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न होगा।

लाखों भक्तों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं:
आयोजन में लाखों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। इसे देखते हुए समिति के सदस्यों (अजय पटेल, उदय श्रीवास्तव, अविनाश दुबे और अखिल आदि) ने बड़े पैमाने पर भंडारा और बैठक व्यवस्था की योजना बनाई है। समिति ने अपील की है कि सनातन धर्म, संस्कार और राष्ट्रभाव को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भक्त इस पुण्य लाभ का हिस्सा बनें।

टी.पी. नगर में मुख्य कार्यालय का शुभारंभ:
भक्तों और कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए टी.पी. नगर (पुराना आईसीआईसीआई बैंक के पास) में मुख्य कार्यालय खोल दिया गया है। हाल ही में हुई बैठक में राणा मुखर्जी, ऋषभ शुक्ला, साकेत शर्मा और संदीप शर्मा समेत पूरी टीम ने रणनीति तैयार की। इस दौरान मिथिलेश दुबे, ऋतु चौरसिया और वरिष्ठ स्वयंसेवक जुड़ावन सिंह का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

विशेष नोट: श्रद्धालु और सेवादार अधिक जानकारी या सहयोग के लिए ‘अपना घर सेवा आश्रम’ या टी.पी. नगर स्थित नए कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh