--:--
Home अन्य छत्तीसगढ़ जिला कोरबा: बांकीमोंगरा पुलिस आवास में तीन दिनों से बिजली गुल, पुलिसकर्मी और परिवार परेशान

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा: बांकीमोंगरा पुलिस आवास में तीन दिनों से बिजली गुल, पुलिसकर्मी और परिवार परेशान

by Vimal Kumar
41 views

संपादक विमल कुमार

कोरबा: बांकीमोंगरा पुलिस आवास में तीन दिनों से बिजली गुल, पुलिसकर्मी और परिवार परेशान
कोरबा। नगर की सुरक्षा में दिन-रात तैनात पुलिसकर्मी इन दिनों अपनी ही बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान नजर आ रहे हैं। बांकीमोंगरा स्थित पुलिस आवास में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है, जिससे वहां रहने वाले पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार बांकी कॉलोनी स्थित पुलिस आवास में शॉर्ट सर्किट के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। इस समस्या की जानकारी पुलिस विभाग द्वारा एसईसीएल के संबंधित अधिकारियों को दे दी गई थी, लेकिन अब तक मरम्मत या सुधार का कोई कार्य नहीं किया गया है।
इस समय स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं और तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ परिवारों के दैनिक जीवन पर भी असर पड़ रहा है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पहले एसईसीएल बांकीमोंगरा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था संभालने के लिए 8 से 10 कर्मचारी तैनात रहते थे, लेकिन अब केवल दो कर्मचारी ही बचे हैं, जो प्रथम और द्वितीय पाली में कार्य करते हैं। रात की शिफ्ट में कोई कर्मचारी उपलब्ध नहीं रहता, जिससे रात में लाइन ट्रिप होने पर पूरी कॉलोनी को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ती है।
स्थिति यह है कि यदि दोनों में से कोई एक कर्मचारी अनुपस्थित हो जाए तो पूरी कॉलोनी की बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे हो जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, बिजली से जुड़ी शिकायतें भी बढ़ेंगी। ऐसे में एसईसीएल के विद्युत विभाग की कार्ययोजना क्या होगी, यह आने वाले दिनों में देखने वाली बात होगी।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh