--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा में बनेगा बुजुर्गों के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन, मां सिद्धिदात्री जनकल्याण समिति ने विकास झा का किया भव्य स्वागत।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा में बनेगा बुजुर्गों के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन, मां सिद्धिदात्री जनकल्याण समिति ने विकास झा का किया भव्य स्वागत।

by Vimal Kumar
51 views

संपादक विमल कुमार

बांकीमोंगरा में बनेगा बुजुर्गों के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन, मां सिद्धिदात्री जनकल्याण समिति ने विकास झा का किया भव्य स्वागत।

बांकीमोंगरा:- क्षेत्र के बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सुखद खबर सामने आई है। बांकीमोंगरा में जल्द ही वृद्धों के लिए एक समर्पित भवन का निर्माण किया जाएगा, जहाँ उन्हें एक ही छत के नीचे सामुदायिक मेल-मिलाप और आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी। इस महत्वपूर्ण पहल को लेकर मां सिद्धिदात्री जनकल्याणकार समिति के पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है।

इसी कड़ी में समिति के सदस्यों ने भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व कोषाध्यक्ष विकास झा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पुष्पगुच्छ और मालाओं के साथ उनका अभिनंदन करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों और विशेषकर बुजुर्गों के हित में उठाए गए इस कदम की सराहना की गई।

वरिष्ठों को मिलेगा अपना ठिकाना
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बांकीमोंगरा में वृद्धजनों के लिए भवन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। जहां विकास झा ने समिति के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास के द्वारा पुराना थाना के पीछे लाईन भवन का जीर्णोद्धार कर बुजुर्गों के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन बनाकर सौंपा जाएगा। इस भवन के बनने से बुजुर्गों को खाली समय बिताने, आपस में चर्चा करने और सामाजिक गतिविधियों के लिए एक सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान मिल सकेगा।

स्वागत समारोह के दौरान विकास झा ने क्षेत्र की जनता और समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं और उनके सम्मान व सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर मां सिद्धिदात्री जनकल्याणकार समिति के अध्यक्ष, सचिव और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh