--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बांकीमोंगरा नगरपालिका द्वारा गजरा ग्राउंड में किया गया योग शिविर का आयोजन।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बांकीमोंगरा नगरपालिका द्वारा गजरा ग्राउंड में किया गया योग शिविर का आयोजन।

by Vimal Kumar
25 views

संपादक विमल कुमार

बांकीमोंगरा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद द्वारा गजरा मैदान में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नगर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

शिविर में योग प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का गहन अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने हर आसन के शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो, भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा सहित पालिका के तमाम अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ SLRM सेंटर की सफाई दीदियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आसपास के नगरवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान शिविर को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि”योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह हमारे मन, शरीर और आत्मा को एक सूत्र में पिरोने का विज्ञान है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते तनाव के बीच स्वस्थ रहने के लिए योग सबसे सशक्त और सुलभ माध्यम है। हमारे देश की इस प्राचीन विधा को आज पूरी दुनिया अपना रही है।
मैं आज के इस विशेष दिन पर हमारे SLRM सेंटर की सफाई दीदियों और सभी नगरवासियों की उपस्थिति देखकर बेहद अभिभूत हूँ। हमारा उद्देश्य बांकीमोंगरा के हर नागरिक को निरोगी और स्वस्थ बनाना है। मेरी आप सभी से अपील है कि योग को केवल एक दिन का उत्सव न बनाकर अपने दैनिक जीवन की दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, क्योंकि एक स्वस्थ नागरिक से ही एक सशक्त समाज और समृद्ध नगर का निर्माण होता है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उपस्थित अतिथियों ने स्वच्छता दीदियों और नगर पालिका के कर्मचारियों के इस प्रयास की सराहना की, जिन्होंने सुबह थकावट को दरकिनार कर नगर को स्वस्थ बनाने के इस संदेश में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। शिविर का समापन विश्व शांति के सामूहिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh