--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा सीएम हेल्पलाइन 1076 जनता की समस्या ओं के समाधान का प्रभावी माध्यम                                       

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा सीएम हेल्पलाइन 1076 जनता की समस्या ओं के समाधान का प्रभावी माध्यम                                       

by Vimal Kumar
21 views

संपादक विमल कुमार

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शुरू की गई सीएम हेल्पलाइन 1076 नागरिकों की शिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से प्रदेश का कोई भी नागरिक अपनी समस्या, शिकायत अथवा सुझाव सीधे दर्ज करा सकता है।सीएम हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज शिकायतों को संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाता है तथा उनके निराकरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाती है। नागरिक अपनी शिकायत की स्थिति ऑनलाइन भी देख सकते हैं और आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।हेल्पलाइन सेवा के अंतर्गत शिकायत पंजीकरण, शिकायत की स्थिति की जानकारी, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा नागरिक सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके लिए टोल-फ्री नंबर 1076 पर संपर्क किया जा सकता है या ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सरकार नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और जवाबदेह शासन के लिए प्रतिबद्ध है तथा सीएम हेल्पलाइन 1076 इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh