--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा पेट्रोल-डीजल संकट और महंगाई को लेकर बांकीमोंगरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा पेट्रोल-डीजल संकट और महंगाई को लेकर बांकीमोंगरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

by Vimal Kumar
39 views

संपादक विमल कुमार

बांकीमोंगरा/कोरबा। 17/5/2026

बढ़ती महंगाई और क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की लगातार बनी कमी को लेकर कांग्रेस ने बांकीमोंगरा में विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में स्थानीय पेट्रोल पंप के सामने आयोजित इस सांकेतिक प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें लगातार महंगी होती जा रही हैं, वहीं पेट्रोल और डीजल की किल्लत ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। नेताओं का आरोप था कि सरकार जरूरी सेवाओं और आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय आजाद ने कहा कि आम आदमी पहले ही महंगे ईंधन और बढ़ती कीमतों से परेशान है, ऊपर से क्षेत्र में ईंधन की कमी के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों, छोटे व्यापारियों और नौकरीपेशा वर्ग पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है।

नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष मधूसूदन दास ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की अनियमित आपूर्ति से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कई लोग जरूरी काम छोड़कर लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से जल्द स्थिति सामान्य करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “महंगाई पर रोक लगाओ”, “ईंधन संकट खत्म करो” और “जनता को राहत दो” जैसे नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल, पूर्व पार्षद पवन गुप्ता, सुनील पांडेय, फिरोज अनंत, ध्रुव यादव, बजरंग दास, लालू साहु, किशन महंत समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh