--:--
Home अन्य छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा पुलिस ने किया व्यापारियों के साथ बैठक, हुई कई अहम चर्चा।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा पुलिस ने किया व्यापारियों के साथ बैठक, हुई कई अहम चर्चा।

by Vimal Kumar
54 views

संपादक विमल कुमार

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले बांकीमोंगरा क्षेत्र में बढ़ते अपराधों के घटनाओं को देखते हुए थाना प्रभारी बांकीमोगरा जिला कोरबा के निर्देशानुसार थाने में पदस्थ उप निरीक्षक एवं वर्तमान प्रभारी नंदलाल टंडन ने व्यापारियों से बैठक कर नगर की सुरक्षा एवं भविष्य में घटने वाली घटनाओ से बचने और सतर्क रहने को लेकर समझाइश दी, साथ ही घटनाओं को रोकने हेतु निम्न सुरक्षा उपायों का पालन करना सुनिश्चित किया।अपने दुकान में यहां एक चौकीदार रखे जो हमेशा चौकन्ना रहे।अपने दुकान के अंदर व बाहर अच्छी गुणवत्ता वाली सीसीटीवी कैमरा विथ वॉयस रिकॉर्डर लगवाए जो हमेशा चालू हालत में रहे जिसमें लंबी बैकअप की क्षमता हो।गमछा, मास्क और मुंह बांध कर आने वाले ग्राहकों को दुकान में प्रवेश न दें।सराफा दुकान खोलने और बंद करने के समय सतर्क रहे ।आस पास कोई आपत्तिजनक या अंजान व्यक्ति नज़र आए तो तुरंत थाना या 112 को संपर्क कर जानकारी दे।ग्राहकों से लेनदेन के समय अपने स्टाफ को सतर्क रहने का हिदायत दे।खरीदारी करने आए ग्राहकों का नाम पता मोबाइल नंबर रजिस्टर में लिखे।सराफा व्यापारी ज्वेलरी और कैश रकम लेकर आते और जाते वक्त एक ही रस्ते का इस्तेमाल न करे और समय बदल बदल कर जाए।ग्राहकों को आभूषण ले जाते वक्त सतर्क रहने और साथ में किसी को लेकर आने की हिदायत दे।अपने अपने कर्मचारियों की पुलिस सत्यापन अवश्य करावे।
दुकानों और बैंक से नगद रकम लाते और लेजाते वक्त सतर्क रहे साथ ही अपने सहयोगी को साथ जरूर रखे ।उक्त बिंदुओं पर चर्चा कर उपस्थित समस्त व्यापारियों को सतर्क रहने और सुरक्षा बरतने की हिदायत दी साथ ही किसी घटना की जानकारी या अंजान संदेहजनक व्यक्ति की जानकारी के लिए नीचे दिए गए नंबर पर तुरंत देने की निवेदन की।
1 – पुलिस कंट्रोल रूम – 9479193399
2 – थाना प्रभारी बाँकी मोगरा – 9479193312

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh