--:--
Home क्राइम छत्तीसगढ़ जिला कोरबा “सजग  अभियान के तहत बालको नगर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा “सजग  अभियान के तहत बालको नगर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

by Vimal Kumar
32 views

संपादक विमल कुमार

🚨 फर्नीचर दुकान में चोरी करने वाला आरोपी मुकेश कुमार महिलांगे गिरफ्तार

🚨 आरोपी के कब्जे से लगभग ₹18,000/- का चोरी गया मशरूका बरामद

🚨 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, आगे की कार्यवाही जारी

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर सतत कार्यवाही की जा रही है।

🚨 फर्नीचर दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना बालको नगर क्षेत्रांतर्गत परसाभाठा चौक स्थित लक्ष्मी फर्नीचर दुकान में रात्रि के समय छत की शीट तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

🚨 आरोपी से चोरी गया मशरूका बरामद
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सामग्री बरामद कर जप्त की गई है।

🚨 आरोपी का विवरण

  1. मुकेश कुमार महिलांगे उर्फ मेडी पिता – स्व. कवल प्रसाद महिलांगे उम्र – 27 वर्ष पता– परसाभाठा, कांजी हाउस के नीचे, थाना बालको नगर, जिला कोरबा (छ.ग.)

🚨 अपराध का विवरण
अपराध क्रमांक– 190/2026
धारा – 331(4), 305 BNS

🚨 प्रकरण का संक्षिप्त विवरण

प्रार्थी राजेश कुमार कश्यप द्वारा दिनांक 01.04.2026 को थाना बालको नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 30.03.2026 की रात्रि से 01.04.2026 की सुबह के मध्य अज्ञात चोर द्वारा उनकी लक्ष्मी फर्नीचर दुकान की छत में लगी शीट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया एवं दुकान से विभिन्न उपकरण चोरी कर लिए गए।
चोरी गए सामान में 03 रमदा मशीन, 01 बड़ा ड्रिल मशीन, 02 छोटे ड्रिल मशीन, 02 कटर मशीन, 01 ग्राइंडिंग मशीन, 02 हथौड़ी एवं 02 पेचकस शामिल थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 18,000/- रुपये है।

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए मशरूका की पतासाजी की जा रही थी।
दिनांक 17.04.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही मुकेश कुमार महिलांगे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से चोरी गया मशरूका बरामद कर जप्त किया गया।

🚨 कार्यवाही
आरोपी के विरुद्ध अपराध सिद्ध पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

🚨 पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने घर एवं प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh