--:--
Home Uncategorized बाँकी मोंगरा-कुसमुंडा में लचर विधुत व्यवस्था के ख़िलाफ़ विपक्षी पार्षदों ने सौंपा पत्र जल्द से जल्द समाधान की माँग अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी

बाँकी मोंगरा-कुसमुंडा में लचर विधुत व्यवस्था के ख़िलाफ़ विपक्षी पार्षदों ने सौंपा पत्र जल्द से जल्द समाधान की माँग अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी

by shriwashkchandra@gmail.com
22 views



नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा क्षेत्र में लगातार लचर विधुत व्यवस्था में सुधार की माँग को लेकर AC पंकज सिंग नरपाल से भेट करके जल्द से जल्द अघोषित विधुत कटौती बंद करने,तारो की रिपेयरिंग एव जर्जर खंबों को बदलने की माँग का पत्र सौंपा एव जल्द से जल्द निराकरण ना करने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई….!
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास,पार्षद तेजप्रताप सिंह,पवन गुप्ता,संदीप डहरिया,मंडल अध्यक्ष यशपाल कंवर ने संयुक्त रूप से कहा की — यह की बाँकी मोंगरा एव कुसमुंडा क्षेत्र में समस्या तो अनेक है परंतु अभी जो सबसे बड़ी समस्या बनके आया है वो है बिजली की समस्या हल्का हवा का झोंका आता है बिजली गोल,बारिस की बूँद नहीं गिर पाये रहता है बिजली काट दी जाती है आमजन बिजली की आँख मिचौली वाली स्थिति से परेशान हो गये है,मौसम ख़राब है तो एक बार आमजनमानस अपने मन को मना तो लेता है की चलो मौसम ख़राब है इस कारण हुआ है लेकिन बिन मौसम ख़राब हुए घंटों लाइट गोल कर देना यह कहा तक न्याय संगत है इसके अलावा कुछ महीने पूर्व एक बैठक नगर पालिका बाँकी मोंगरा कार्यालय में रखी गई थी जिसमें बिंदुवार समस्याओं का 1 महीने के अंदर निराकरण करने की बात हुई थी परंतु 1 महीना कबका बीत चुका है परंतु धरातल पर कार्य जस का तस बना हुआ है,न ख़राब खम्बे बदले,न लटके हुए तार ख़त्म हुआ है लेकिन बिल बराबर बढ़ा है ऐसे में केवल और केवल आश्वासन का कहानी चल रहा है बिजली संबंधित समस्याओं का निराकरण 7 दिवस के भीतर करे अन्यथा हमारे द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी..!
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास,पार्षद तेजप्रताप सिंह,पवन गुप्ता,संदीप डहरिया,मंडल अध्यक्ष यशपाल कंवर,ब्लॉक अध्यक्ष NSUI प्रमोद कारके उपस्थित रहे…!

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh