--:--
Home Uncategorized Korba ///कोरबा जिला मे शिक्षा का हाल बेहाल शिक्षक कक्षा मे सोते नजर आएं,,,, जिला शिक्षाधिकारी की मेहरबानी

Korba ///कोरबा जिला मे शिक्षा का हाल बेहाल शिक्षक कक्षा मे सोते नजर आएं,,,, जिला शिक्षाधिकारी की मेहरबानी

by shriwashkchandra@gmail.com
81 views



अचानकपुर की प्राथमिक शाला से शिक्षक की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाले दो वीडियो सामने आए हैं। शिक्षक कुंज बिहारी रात्रे एक वीडियो में बच्चों की बेंच पर लेटे नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में कुर्सी पर बैठकर मोबाइल फोन चलाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षक के हाव-भाव को लेकर उनके नशे में होने की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि शराब के सेवन की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या शिक्षक स्कूल समय में नशे की हालत में थे? इसकी सच्चाई जांच और आवश्यक मेडिकल परीक्षण के बाद ही सामने आ सकती है। अब मांग उठ रही है कि उच्च अधिकारी तत्काल वीडियो का संज्ञान लेकर पूरे मामले की जांच करें और यदि शिक्षक की लापरवाही या नशे की स्थिति की पुष्टि होती है, तो उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाए।

निकिता मुकेश जायसवाल का कहना है ऐसे शिक्षकों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए जो बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर जिला शिक्षधिकारी को निर्देशित करते हुए कार्यवाही करनी चाहिए जो शिक्षक बच्चों पढ़ाने के बजाय मोबाईल खेलने मस्त और दूसरा शिक्षक बच्चों के कॉलस रूम सो रहे है l

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh