प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत बोईदा में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 1100 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की गई। ग्राम पंचायत बोईदा में आयोजित कार्यक्रम विधायक प्रतिनिधि एवं प्रदेश किसान मोर्चा सह मीडिया प्रभारी दुष्यंत शर्मा और सरपंच संजय राज के नेतृत्व में हुआ।अटल चौक, सोसायटी भवन, पंचायत भवन और विधायक प्रतिनिधि निवास में दीप प्रज्वलित किए गए। पंचायत भवन परिसर में एक साथ 1100 दीप जलाए गए, जिससे पूरा परिसर और आसपास का क्षेत्र दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई। दीप प्रज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई।दुष्यंत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा, जनभागीदारी और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के अवसर के रूप में भी मनाया जाना चाहिए। शाम होते ही 1100 दीपों की रोशनी से बोईदा का नजारा आकर्षण का केंद्र बन गया। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकजुटता और सेवा भावना का संदेश भी दिया गया।