
डेली मार्केट के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द करवाये जाने की माँग को लेकर नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष ने सीएमओ को पत्र
नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा शासन प्रशासन द्वारा मिलकर डेली मार्केट के फुटकर व्यापारियों को जल्द से जल्द डेली मार्केट निर्माण का झूठा आश्वासन देकर तोड़े गए डेली सब्जी मार्केट को जल्द से जल्द निर्माण करवाए जाने की मांग को लेकर विपक्षी पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में सीएमओ को पत्र सौंपा….!
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष संजय आजाद,पार्षद तेजप्रताप सिंह राकेश अग्रवाल ने कहा की- नगर पालिका द्वारा बिना किसी कार्ययोजना के सब्जी मार्केट को तोड़ तो दिया गया परंतु जब बनने की बात आयी तो केवल समय और समय आखिर कब तक जनता से लेकर सब परेशान होते रहेंगे इसी लिए आज जल्दी निर्माण कार्य प्रारंभ हो इस माँग को लेकर सीएमओ को पत्र दिया गया…!
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने कहा कि -बाँकी मोंगरा क्षेत्र में केवल और केवल एक ही डेली मार्केट है जिस पर पूरा बांकी मोंगरा की जनता निर्भर है साथ ही साथ लगभग 100 से भी ऊपर परिवार का जीवन यापन प्रत्यक्ष एव अप्रत्यक्ष रूप से इसी डेली मार्केट से चलता है पालिका शासन प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द डेली सब्जी मार्केट का जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ करके पूर्ण करने के आश्वासन पर समस्त फुटकर व्यापारियों ने छोटी सी जगह में अपने आपको मिली जुली व्यवस्था के तौर पर संचालन करना प्रारंभ रखा और बाक़ी जगह पालिका को खाली करके दे दिया जिस जल्दीबाज़ी से पालिका के शासन प्रशासन के लोगो ने ख़ाली करवाया उसी जल्दबाजी से कार्य प्रारंभ करके सम्पन्न करते तो शायद बहुत अच्छा और बेहतर होता परंतु पालिका शासन और प्रशासन दोनों की चुप्पी साध कर बैठ गए है ऐसे में कैसे चलेगा एक तरफ़ बेचारे फुटकर व्यापारीगण आपके बातो में आकर और अच्छे जगह के उम्मीद में पुराना जगह दे दिए और आज भरी बरसात में संघर्ष करते हुए व्यापार कर रहे है और जगह को तोड़ के खाली करवाये लगभग 3-4 महीना होने को है परंतु एक ढेला तक नहीं लग पाया है आखिर क्यो क्या यह केवल वहाँ के आमजनों को परेशान करने के लिए है आमजनों को बहुत सारी दिक्कतों के साथ फुटकर व्यापारियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जनता एव फुटकर व्यापारियों के समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द डेली मार्केट जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ करने एव पूर्ण करने की मांग की गई है …..!
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष संजय आजाद,पार्षद तेजप्रताप सिंह,राकेश अग्रवाल,तालिका साहू,संदीप डहरिया,हेमंत साहनी और अनेक साथी उपस्थित थे.!

