--:--
Home क्राइम छत्तीसगढ़ जिला कोरबा एसईसीएल बलगी सबस्टेशन में केबल लूटकांड का खुलासा, दो फरार आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा एसईसीएल बलगी सबस्टेशन में केबल लूटकांड का खुलासा, दो फरार आरोपी गिरफ्तार

by Vimal Kumar
29 views

संपादक विमल कुमार

बांकीमोंगरा। एसईसीएल बलगी सबस्टेशन में केबल चोरी और सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट के मामले में थाना बांकीमोंगरा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 मई 2026 की रात करीब 1:30 बजे कुछ बदमाश एसईसीएल बलगी सबस्टेशन में जबरन घुस गए। आरोपियों ने वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और लगभग 100 मीटर केबल, जिसकी कीमत करीब 4 हजार रुपये बताई गई है, चोरी कर ली। जाते-जाते आरोपियों ने सुरक्षा कर्मियों को जान से मारने और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी।

घटना के बाद प्रधान सुरक्षा प्रहरी संजय कुमार की शिकायत पर थाना बांकीमोंगरा में अपराध क्रमांक 114/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस पहले ही अर्जुन सिंह और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर चुकी थी। वहीं, फरार चल रहे दीपक केवट उर्फ अंकु तथा सुमित कुमार मार्को को गुरुवार, 2 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक विमल पाठक के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक चमन सिन्हा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक नंदलाल टंडन ने की। कार्रवाई में पीएसआई ईश्वरी राज, प्रधान आरक्षक नरेंद्र टेकाम तथा आरक्षक हरीश मरावी, दिलेर मनहर और संजय रात्रे का विशेष योगदान रहा।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh