--:--
Home क्राइम छत्तीसगढ़ जिला कोरबा में पवन जनरल स्टोर्स पर छापामार कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा में पवन जनरल स्टोर्स पर छापामार कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

by Vimal Kumar
76 views

संपादक विमल कुमार

कोरबा। जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। Kunal Dudawat के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजस्व विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 38, बालकों रोड स्थित चेक पोस्ट के पास पवन जनरल स्टोर्स में छापामार कार्रवाई की।
निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकान और उससे जुड़े भंडारण स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि प्रतिष्ठान में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग और अनधिकृत भंडारण किया जा रहा था। मौके से कुल 15 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे मिले, जिन्हें तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया।
जिला खाद्य अधिकारी Ghanshyam Kanwar ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि यहां एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडरों में गैस रिफिलिंग कर अधिक कीमत पर ब्लैक में बेचने की गतिविधि भी की जा रही थी।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि घरेलू उपयोग के लिए जारी एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग कानूनन दंडनीय अपराध है और जिले में ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने राजस्व और खाद्य विभाग के अधिकारियों को ऐसे प्रतिष्ठानों पर लगातार निगरानी रखने तथा जरूरत पड़ने पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
संयुक्त जांच दल ने प्रतिष्ठान संचालक के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही संबंधित विभागों को एलपीजी गैस वितरण एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर अनधिकृत भंडारण और दुरुपयोग पर पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करें। यदि कहीं इस प्रकार की गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत संबंधित विभाग या जिला प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। 

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh