--:--
Home india छत्तीसगढ़ जिला कोरबा से ब्रेकिंग न्यूज़ बांकीमोंगरा पुलिस की बड़ी सफलता: सूने मकान में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा से ब्रेकिंग न्यूज़ बांकीमोंगरा पुलिस की बड़ी सफलता: सूने मकान में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार।

by Vimal Kumar
85 views

संपादक विमल कुमार              

छत्तीसगढ़/कोरबा: जिले के बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत साईं मोहल्ला कॉलोनी में हुई चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने शातिर चोरों को धर दबोचा है।

कुछ दिनों पूर्व प्रार्थी हीरालाल साहू के बंद मकान का दरवाजा सब्बल से तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। प्रार्थी की शिकायत पर बांकीमोंगरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 23/2026 के तहत धारा 331(4) एवं 305(A) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बांकीमोंगरा पुलिस और कोरबा साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई की।
बांकीमोंगरा से जमनीपाली तक के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान तुलसी नगर और राताखार (कोरबा) निवासी के रूप में हुई।
पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें
रोहित चौहान (18 वर्ष), पिता नंद कुमार चौहान, निवासी: तुलसी नगर, कोरबा।
रोशन गुप्ता, पिता मनोज गुप्ता, निवासी: तुलसी नगर, कोरबा।
दो अन्य आरोपी जो नाबालिग हैं जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। गिरोह के दो अन्य सदस्य पूर्व से ही किसी अन्य मामले में जेल में हैं

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है जिसमें
दो जोड़ी कान की बाली , नकद ₹460 , वारदात में प्रयुक्त 1 नग सब्बल , 1 नग मोटरसाइकिल (एक अन्य मोटरसाइकिल सिविल लाइन थाने में दूसरे अपराध में पहले से जप्त है ) । जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किया गया एक बाइक चोरी की है, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा था । इस बाइक की चोरी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा जिले के एक थाना में शिकायत दर्ज हैं।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh