--:--
Home india छत्तीसगढ़ जिला कोरबा कांग्रेस महापंचायत को लेकर बांकीमोंगरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस,12 फरवरी को रायपुर में होगा शक्ति प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा कांग्रेस महापंचायत को लेकर बांकीमोंगरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस,12 फरवरी को रायपुर में होगा शक्ति प्रदर्शन

by Vimal Kumar
104 views

संपादक विमल कुमार

(कोरबा-बांकीमोंगरा)आगामी 12 फरवरी को रायपुर में आयोजित होने वाली कांग्रेस की महापंचायत सभा को लेकर बांकीमोंगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान नेताओं ने महापंचायत के उद्देश्य, संगठन की रणनीति तथा जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोरबा जिला सहप्रभारी पुष्पेन्द्र साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विकास सिंह, राकेश पंकज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय आज़ाद, महासचिव भरत मिश्रा, विवेक श्रीवास, बालेन्द्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास, सोनू कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष कुणाल आज़ाद सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।अवसरइस पर भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा युवाओं को संवैधानिक मूल्यों के साथ नेतृत्व के लिए तैयार करने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए राष्ट्रीय पदाधिकारी (NOB) कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई। नेताओं ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिससे उन्हें संविधान आधारित प्रशिक्षण के साथ संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ सौंपी जाएंगी।नेताओं ने बताया कि रायपुर में आयोजित महापंचायत सभा में प्रदेशभर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान राज्य सरकार की नीतियों, जनविरोधी फैसलों तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर एकजुट होकर आवाज़ बुलंद की जाएगी। प्रेस वार्ता के माध्यम से आम जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया गया।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, संवैधानिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाते हुए सक्रिय नेतृत्व के रूप में आगे लाना है, जिससे जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh