• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Manas News CG
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
Manas News CG
No Result
View All Result
Home Korba latest news

बालको फोटोग्राफी प्रदर्शनी ‘मल्हार 3.0’ संपन्न

by Chandra Kumar Shriwas
September 2, 2025
in Korba latest news
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बालकोनगर, 01 सितंबर, 2025।
वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर ‘मल्हार 3.0’ फोटोग्राफी प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का आयोजन किया। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बालको के प्रतिभाशाली कर्मचारियों द्वारा खींची गई बेहतरीन तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया। आगंतुकों ने प्राकृतिक सौंदर्य और जीवन के विविध रंगों को दर्शाती तस्वीरों की सराहना की।

दो दिवसीय कार्यक्रम ‘मल्हार 3.0’ में ‘आर्कियोलॉजिकल वंडर्स’, ‘नेचुरल स्केप्स’ और ‘कल्चर केलिडोस्कोप’ प्रतियोगी थीम पर आधारित मनमोहक छायाचित्र प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी में कंपनी के विरासत तथा सामुदायिक विकास यात्रा को फोटो के माध्यम से दिखाया गया। दो जजों के पैनल ने तीनों वर्ग में एक-एक विजेता का चुनाव किया। जज पैनल में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ फोटोग्राफर गोकुल सोनी तथा दिल्ली से आएं युवा फोटोग्राफर बिबेक चेत्री शामिल थे।

बालको टाउनशिप में आयोजित हुए कार्यक्रम में ‘सेल्फी कॉर्नर’ के साथ-साथ आगंतुकों के लिए एक आकर्षक कॉर्नर तैयार किया गया जिसमें विंटेज क्लासिक्स कैमरों से लेकर अत्याधुनिक डिजिटल मॉडल के कैमरों को प्रदर्शनी शामिल की गई थी। दर्शकों को फोटोग्राफी उपकरण विस्तरित जानकारी दी गई। कर्मचारी एवं उनके परिवारजन तथा स्कूल के छात्रों सहित आगंतुकों के लिए खुली यह प्रदर्शनी दर्शकों के लिए अविस्मरणीय आनंददायक अनुभव रहा।

कार्यक्रम की सराहना करते हुए बालको के सीईओ एवं निदेशक  राजेश कुमार ने कहा कि फोटोग्राफी हमें यह सिखाती है कि सुंदरता हर छोटे से छोटे दृश्य और क्षण में छिपी होती है। ‘मल्हार 3.0’ के माध्यम से कर्मचारियों के भीतर छिपी रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति को सामने लाने का एक सशक्त मंच मिला। ऐसे आयोजन यह साबित करते हैं कि तकनीकी दक्षता और कलात्मक दृष्टिकोण मिलकर किसी भी संगठन को नई दिशा दे सकते हैं। फोटोग्राफी हमें प्रकृति, समाज और जीवन की बारीकियों को संवेदनशील दृष्टि से समझने का अवसर देती है। कर्मचारियों की यही रचनात्मकता बालको को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाने में सहायक है।

लगातार तीन वर्षों से आयोजित ‘मल्हार’ के इस वर्ष का मुख्य आकर्षण फोटोग्राफी कार्यशाला रही, जिसमें प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स ने प्रतिभागियों को फोटोग्राफी की बारीकियों से अवगत कराया। कार्यशाला में कैमरा हैंडलिंग, लाइटिंग तकनीक, एंगलिंग, कंपोज़िशन और मोबाइल फोटो जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

Tags: बालको फोटोग्राफी
Previous Post

Jimmy Fallon’s 8 Best Hosting Moments of All Time

Next Post

Celebrity Foodies: See What the Stars Are Snacking on Today

Related Posts

विकास की राह में ‘अपनों’ की ही रोडेबाजी; जनता के हितों की बलि…..?

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

शहर के आधुनिक विकास और सौन्दर्यबोध की दिशा में बढ़ते कदमों के बीच एक  विवाद सामने आया है। जहां एक ओर...

बांकी मोंगरा एसईसीएलकालोनी में पसरी गंदगी, कर्मचारियों की मौज, एसईसीएल के अधिकारी कमीशन खाने में मस्त, लेकिन हर महीने  का बिल पास, सफाई कर्मचारियों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन, न ही पीएफ दे रहा है ठेकेदार

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) जैसी महारत्न कंपनी के अंतर्गत आने वाली कंपनी में ठेका मजदूर का शोषण अब आम...

क्षेत्र के जनता के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं…!
पीडब्ल्यूडी,एसईसीएल को चक्काजाम में बनी सहमति पर लेटलतीफ़ी के लिए जमकर लगाई फटकार…!कांग्रेसियो के साथ अहम् बैठक

by Chandra Kumar Shriwas
May 10, 2026
0

एसईसीएल सीजीएम कार्यालय में पार्षदों,युवा कांग्रेसियो,सांसद प्रतिनिधि,एनएसयूआई के साथ हुई बैठक संपन्न…! कुसमुंडा सड़क में लगातार हो रही लापरवाही को...

बांकी मोंगरा: रोजाना सब्जी बाजार पर  संकट, ‘गजरा बस्ती निवासी जाम बाई ‘ जैसी कार्रवाई, जेल भेजनें की दी जा रही है चेतावनी, 12 मई को नगर पालिका परिषद का घेराव…….डेली सब्जी विक्रेता संघ.. भागवत विश्वकर्मा

by Chandra Kumar Shriwas
May 10, 2026
0

बांकी मोंगरा | नगर पालिक परिषद के स्थानीय प्रशासन  ने बांकी मोंगरा के सब्जी व्यवसाय के बीच जंग छिड़ गईं है...

*पसान में ‘जंगल राज’, ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता साजिद इराकी का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम*

by Chandra Kumar Shriwas
May 8, 2026
0

कोरबा जिले के सीमांत पंचायत पसान में सरकारी संपत्ति पर कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप...

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ भागा

by Chandra Kumar Shriwas
May 8, 2026
0

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ा भागा...

Next Post

Celebrity Foodies: See What the Stars Are Snacking on Today

एचटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए अति. मुख्य अभियंताएवं अधीक्षण अभियंता को दी गई भावपूर्ण विदाई

बुंदेली में भव्य आयुष स्वास्थ्य मेला,500 ग्रामीण लाभान्वित 16 यूनिट रक्तदान, श्री श्याम अखाड़ा परिसर में श्री बालाजी सेवा संघ ने किया आयोजन

How this Nigerian woman went from aspiring developer to meeting Mark Zuckerberg

कोरबा ब्रेकिंग जान जोखिम मे डाल कर लक्ष्मण नाला कर रहे पार

https://www.youtube.com/watch?v=JlLAbOmOUUw&list=PL1-w9WD9tfpHEAp42Bg0J9rd20dn_5nEg

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — ManasNewsCg पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Korba latest news
  • Uncategorized
  • Chhattisgarh News
  • India

© 2025 Manas News CG. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist