• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Manas News CG
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
Manas News CG
No Result
View All Result
Home Korba latest news

बुंदेली में भव्य आयुष स्वास्थ्य मेला,500 ग्रामीण लाभान्वित 16 यूनिट रक्तदान, श्री श्याम अखाड़ा परिसर में श्री बालाजी सेवा संघ ने किया आयोजन

by Chandra Kumar Shriwas
September 2, 2025
in Korba latest news
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़ शासन के आयुष विभाग के दिशा-निर्देश और जिला प्रशासन के सहयोग से श्री बालाजी सेवा संघ एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम बुंदेली में विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला और रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया।

इस मेले में बुंदेली और आसपास के लगभग 500 ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। मरीजों को दवाइयाँ वितरित की गईं और रक्तदान शिविर में 16 यूनिट रक्त जमा किया गया, जिससे मानव सेवा की मिसाल पेश हुई।

शिविर का उद्घाटन भगवान धन्वंतरि की पूजा-आरती एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। समिति ने मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ,स्मृति चिन्ह से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने की।

इस दौरान उन्होंने कहा शहरों में कार्यक्रम होते रहते हैं लेकिन ग्रामीण अंचल में यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे गरीबों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता मिलेगी और अनेक बीमारियों का समय रहते पता चल सकेगा,जिससे समय पर स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे,

विशिष्ट अतिथि और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने कहा,डॉक्टरों की टीम थकान के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा कर रही है। यह कार्य प्रशंसनीय है और भविष्य में समिति को मेरा हर संभव सहयोग मिलेगा।

मुख्य अतिथि रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने कहा,डॉक्टरों के व्यवहार से आधी बीमारी दूर हो जाती है। मितानिनों को इन शिविरों में शामिल करना चाहिए, जिससे ग्रामीणों की छिपी बीमारियाँ सामने आएं और गंभीर मरीजों के लिए आगे उपचार की जानकारी भी मिले।

श्री बालाजी सेवा संघ के अध्यक्ष सचिन सिंघल ने बताया कि चार वर्ष पूर्व इसी पावन भूमि पर भजन सम्राट कन्हैया मित्तल के भजन कार्यक्रम में हजारों भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया था। उसी अवसर पर श्री सालासर धाम बनाने का संकल्प लिया गया था, जो अब धीरे-धीरे आकार ले रहा है।

सचिन सिंघल ने कहा मानव सेवा ही माधव सेवा है। शहरी क्षेत्रों में रोज़ाना कार्यक्रम होते हैं, लेकिन ग्रामीण अंचल में ऐसे आयोजन दुर्लभ हैं। इस प्रयास का लक्ष्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता से लाभान्वित करना है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों ने श्री श्याम अखाड़ा और श्री बालाजी सेवा संघ के योगदान को सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनकी सराहना की।

इस आयोजन ने ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य जागरूकता और सेवा की एक मिसाल कायम की, जहां लोगों ने न केवल उपचार लिया बल्कि रक्तदान कर मानवता की भी भूमिका निभाई।

Tags: 500 ग्रामीण लाभान्वित 16 यूनिट रक्तदानबुंदेली में भव्य आयुष स्वास्थ्य मेला
Previous Post

एचटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए अति. मुख्य अभियंताएवं अधीक्षण अभियंता को दी गई भावपूर्ण विदाई

Next Post

How this Nigerian woman went from aspiring developer to meeting Mark Zuckerberg

Related Posts

विकास की राह में ‘अपनों’ की ही रोडेबाजी; जनता के हितों की बलि…..?

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

शहर के आधुनिक विकास और सौन्दर्यबोध की दिशा में बढ़ते कदमों के बीच एक  विवाद सामने आया है। जहां एक ओर...

बांकी मोंगरा एसईसीएलकालोनी में पसरी गंदगी, कर्मचारियों की मौज, एसईसीएल के अधिकारी कमीशन खाने में मस्त, लेकिन हर महीने  का बिल पास, सफाई कर्मचारियों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन, न ही पीएफ दे रहा है ठेकेदार

by Chandra Kumar Shriwas
May 11, 2026
0

एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) जैसी महारत्न कंपनी के अंतर्गत आने वाली कंपनी में ठेका मजदूर का शोषण अब आम...

क्षेत्र के जनता के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं…!
पीडब्ल्यूडी,एसईसीएल को चक्काजाम में बनी सहमति पर लेटलतीफ़ी के लिए जमकर लगाई फटकार…!कांग्रेसियो के साथ अहम् बैठक

by Chandra Kumar Shriwas
May 10, 2026
0

एसईसीएल सीजीएम कार्यालय में पार्षदों,युवा कांग्रेसियो,सांसद प्रतिनिधि,एनएसयूआई के साथ हुई बैठक संपन्न…! कुसमुंडा सड़क में लगातार हो रही लापरवाही को...

बांकी मोंगरा: रोजाना सब्जी बाजार पर  संकट, ‘गजरा बस्ती निवासी जाम बाई ‘ जैसी कार्रवाई, जेल भेजनें की दी जा रही है चेतावनी, 12 मई को नगर पालिका परिषद का घेराव…….डेली सब्जी विक्रेता संघ.. भागवत विश्वकर्मा

by Chandra Kumar Shriwas
May 10, 2026
0

बांकी मोंगरा | नगर पालिक परिषद के स्थानीय प्रशासन  ने बांकी मोंगरा के सब्जी व्यवसाय के बीच जंग छिड़ गईं है...

*पसान में ‘जंगल राज’, ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता साजिद इराकी का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम*

by Chandra Kumar Shriwas
May 8, 2026
0

कोरबा जिले के सीमांत पंचायत पसान में सरकारी संपत्ति पर कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप...

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ भागा

by Chandra Kumar Shriwas
May 8, 2026
0

नागोई बछेरा: 16 लाख के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच और सचिव को  नोटिस, ठेकेदार दिनेश अग्रवाल कार्य अधूरा छोड़ा भागा...

Next Post

How this Nigerian woman went from aspiring developer to meeting Mark Zuckerberg

कोरबा ब्रेकिंग जान जोखिम मे डाल कर लक्ष्मण नाला कर रहे पार

कोरबा ब्रेकिंग नदी नाले उफान पर जान जोखिम मे डाल कर

अधिवक्ता प्रवीण सोनी एवं सहयोगियों मुख्य रूप से अधिवक्तागण (श्रीमति.) विजयिता साहू एवं (श्रीमति.) शीतल सोनी की पहल पर वादीगणों के पक्ष में माननीय छ. ग. उच्च न्यायालय का ऐतहासिक फैसला:

Official Who Molested Woman Didn't Have to Be Politically Correct

https://www.youtube.com/watch?v=JlLAbOmOUUw&list=PL1-w9WD9tfpHEAp42Bg0J9rd20dn_5nEg

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — ManasNewsCg पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Korba latest news
  • Uncategorized
  • Chhattisgarh News
  • India

© 2025 Manas News CG. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist