--:--
Home Uncategorized पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हाईस्कूल बांकीमोंगरा के 57 छात्राओं को मिली साइकिलें , पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा हुए शामिल।

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हाईस्कूल बांकीमोंगरा के 57 छात्राओं को मिली साइकिलें , पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा हुए शामिल।

by chandra kumar Shriwas
167 views

बांकी मोंगरा बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत बुधवार को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बांकीमोंगरा में साइकिल वितरण समारोह संपन्न हुआ।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा उपस्थित रहीं। उन्होंने कक्षा 9वीं के कुल 57 विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की। साइकिल मिलते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्राचार्य डिंडोरे ने कहा कि विद्यालय की अधिकांश छात्राएं आसपास के दूरस्थ क्षेत्रों से पढ़ने आती हैं, ऐसे में शासन द्वारा प्रदान की गई साइकिलें उनके लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होंगी। इससे न केवल उनका समय बचेगा, बल्कि पढ़ाई में भी निरंतरता बनी रहेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा की अध्यक्ष सोनी झा ने की। उन्होंने छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं की सुविधा का ध्यान रखना शासन की प्राथमिकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के चित्र पर दीप एवं मोमबत्ती प्रज्ज्वलन तथा छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्राचार्य डिंडोरे ने कहा कि विद्यालय की अधिकांश छात्राएं आसपास के दूरस्थ क्षेत्रों से पढ़ने आती हैं, ऐसे में शासन द्वारा प्रदान की गई साइकिलें उनके लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होंगी। इससे न केवल उनका समय बचेगा, बल्कि पढ़ाई में भी निरंतरता बनी रहेगी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सोनी झा, प्रदेश भाजयुमो कोषाध्यक्ष विकास झा, हनुमान पाण्डेय एवं अजित कैवर्त ने मंच से छात्राओं को संबोधित किया और उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विद्यालय में साइकिल स्टैंड की मांग रखी, जिसे नगर पालिका अध्यक्ष सोनी झा ने स्वीकृति प्रदान की।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक गौरी शंकर श्रीवास द्वारा किया गया। आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh