--:--
Home Uncategorized छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा में पहली बार गजरा स्टेडियम में 26 जनवरी 2026 को 77 गणतंत्र दिवस मनाया गया बांकी मोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष सोनी झा ध्वजारोहण किया

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा में पहली बार गजरा स्टेडियम में 26 जनवरी 2026 को 77 गणतंत्र दिवस मनाया गया बांकी मोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष सोनी झा ध्वजारोहण किया

by Vimal Kumar
293 views

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा में पहली बार गजरा स्टेडियम मैं 26 जनवरी 2026को 77 गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

👉संपादक विमल कुमार✍️

बांकी मोंगरा/ पूरे देश के साथ नगर पालिका परिषद बाकी मोगरा में 26 जनवरी 2026 को 77 वा गणतंत्र दिवस हर्षो उल्लास उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया| इस अवसर पर पहली बार नगर के गजरा मैदान में भव्य गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नगरवासियों में विशेष उत्साह भर दिया कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा द्वारा किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सोनी कुमारी झा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो ने ध्वजा रोहण कर तिरंगे को सलामी दी| राष्ट्रगान की गूंज से पूरा मैदान देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया | समारोह में आसपास के दर्जनों स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया |कार्यक्रम में वीर जवानों की गाथाएं,छत्तीसगढ़ संस्कृति व लोक कला की झांकियां, देशभक्ति गीत,ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित प्रस्तुति तथा पंथी नृत्य नित्य शामिल रहे,जिसमें दर्शकों ने खूब सराहा |प्रतियोगिता में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी – हिंदी मध्य विद्यालय बांकी मोंगरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,जिन्हें पालिका अध्यक्ष द्वारा 15,000रुपए नगद एवं मोमेंटो प्रदान किया गया | द्वितीय स्थान शासकीय हाई स्कूल घुरदेवा को 10,000 रुपए तथा तृतीय स्थान विनायक पब्लिक स्कूल बांकी मोंगरा को 5,001 रुपए नगद पुरस्कार एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया| कार्यक्रम को संबोधन करते हुए पालिका अध्यक्ष सोनी कुमारी झा ने कहा कि गणतंत्र दिवस में हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है|उन्होंने नगर के विकास और स्वच्छता अभियान में सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की |वहीं पूरे प्रदेश कोष अध्यक्ष भाजयूमो छत्तीसगढ़ विकास झा ने कहां के बच्चों की प्रस्तुति से यह स्पष्ट है कि देश की भविष्य सुरक्षित हाथों में है |समारोह के दौरान क्षेत्र के पूर्व सैनिकों,सफाई मित्रों,पालिका कर्मचारी,स्कूल प्राचार्य,निर्णायक समितियां एवं अन्य सहयोगियों को शाल,श्रीफल,स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया|अंत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया| समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,पार्षद,अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं,पत्रकार एवं नगरवासी उपस्थित रहे|

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh