--:--
Home Uncategorized एसईसीएल के बंद पड़े क्वार्टर बने अय्याशी का अड्डा, डायल 112 के ड्राइवर समेत दो गिरफ्तार, गैंगरेप किया गया

एसईसीएल के बंद पड़े क्वार्टर बने अय्याशी का अड्डा, डायल 112 के ड्राइवर समेत दो गिरफ्तार, गैंगरेप किया गया

by chandra kumar Shriwas
147 views

(कोरबा) बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल के बंद पड़े क्वार्टरों में गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता द्वारा सिविल लाइन थाना में सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत आवेदन देने और उसमें डायल 112 के चालक की संलिप्तता उजागर होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार डायल 112 के चालक ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत अपने चार दोस्तों को बुलाया और युवती को बहला-फुसलाकर इन खाली क्वार्टरों में ले गया। वहां सभी ने मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन एसईसीएल क्वार्टरों में शाम ढलते ही शराबखोरी और अय्याशी का दौर चलता रहता है। पुलिस विभाग से जुड़े कर्मचारियों का नाम सामने आने के कारण मोहल्ले के लोग शिकायत करने से भी कतराते रहे। इस घटना ने न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा और निगरानी पर भी गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

 पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलेगा कि नहीं यह पुलिस प्रशासन जांच के बाद पता चलेगा दो आरोपी पकड़ लिया गया है और उसे दो आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है तीन आरोपी अभी भी फरार है  पुलिस प्रशासन अब तीनों आरोपियों को कब तक पड़ती है यह देखना अभी बचा है 

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News