
बाकी मोगरा क्षेत्र वार्ड न 4,6 एवं 7 में वार्ड भ्रमण किया गया। जनसंवाद के दौरान विभिन्न वार्डो के मोहल्ला वाशियो ने मुख्य रूप से कई मांगे रखा : –
पहला- वार्ड न 4 पूर्व पार्षद श्री अजीत केवर्त के घर से लेकर पुलिस थाना के पीछे पानी टंकी तक लगभग 200 मीटर सीसी रोड निर्माण।

दूसरा – वार्ड न 7 उल्ला ठेला के पीछे से लेकर सुबोध पंडित के घर तक ( निराकार नाहक एल्डरमैन मोहल्ला) 200 मीटर सी सी रोड निर्माण,
तीसरा- वार्ड न 6 इंदिरा नगर पूर्व पार्षद श्री टीकाराम मनहर के घर के पास चौक से लेकर मैगज़ीन रोड तक ( इनायतुल्ला मोहल्ला ) 100 मीटर रोड निर्माण । मांग की प्राथमिकता को देखते हुए अध्यक्ष महोदया, नगर पालिका परिषद बाकी मोगरा के समक्ष एल्डरमैन निराकार नाहक ने रोड निर्माण के लिए मांग रखा ।
निराकार नाहक
एल्डरमैन
नगर पालिका परिषद बाकी मोगरा

