
कोरबा। दीपावली एवं छठ महापर्व के पावन अवसर पर वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद चंद्रलोक सिंह ने क्षेत्रवासियों सहित समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि प्रकाश का महापर्व दीपावली और लोक आस्था का महापर्व छठ सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
पार्षद चंद्रलोक सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देता है। सभी लोग मिल-जुलकर इस पर्व को उत्साह और उल्लास के साथ मनाएं।
उन्होंने छठ महापर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छठ पूजा हमारी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति आस्था का अद्भुत प्रतीक है। भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना से जुड़ा यह महापर्व हमें अनुशासन, स्वच्छता, त्याग और समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने छठ व्रतियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके परिवारों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
पार्षद ने कहा कि त्योहारों का वास्तविक आनंद तभी है, जब समाज का हर वर्ग खुशियों में सहभागी बने। हमें जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटनी चाहिए और आपसी सौहार्द एवं सद्भाव बनाए रखना चाहिए।
अंत में पार्षद चंद्रलोक सिंह ने वार्ड क्रमांक 20 सहित समस्त कोरबा जिलेवासियों को दीपावली एवं छठ महापर्व की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की कामना की।
