--:--
Home Uncategorized सरस्वती सायकल योजना से हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा की 44 बालिकाओं के चेहरे पर खिली मुस्कान

सरस्वती सायकल योजना से हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा की 44 बालिकाओं के चेहरे पर खिली मुस्कान

by shriwashkchandra@gmail.com
19 views

*हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा में सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरण किया गया*

*सरस्वती सायकल योजना से हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा की 44 बालिकाओं के चेहरे पर खिली मुस्कान*

कोरबा / छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण सरस्वती सायकल योजना के तहत जिले के पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत दूरस्थ वनाँचल स्थित शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा में दिनांक 21 अगस्त 2026 को आयोजित सायकल वितरण कार्यक्रम में सरस्वती सायकल योजना से 44 बालिकाओं को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह एवं प्राचार्य  सतीश प्रकाश सिंह के द्वारा निःशुल्क सायकल प्रदाय किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पवन सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा ने शासन की सरस्वती सायकल योजना की सराहना करते हुए सायकल प्राप्त करने वाली सभी बालिकाओं को नियमित शाला आकर शिक्षा प्राप्त कर अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण करने को कहा।


इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य  सतीश प्रकाश सिंह ने सरस्वती सायकल योजना का उद्देश्य बताते हुए कहा कि शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का उदेश्य कक्षा नवमीँ में प्रवेश लेने वाली  बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना और उन्हें रोज पैदल स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए निःशुल्क सायकल की सुविधा प्रदान करना हैं। इस योजना से दूर-दराज क्षेत्र की छात्राओं की पैदल स्कूल आने-जाने की समस्या दूर होगी और सायकल प्राप्त करने वाली सभी छात्राएं सुगमता के साथ सायकल से रोज समय पर स्कूल आ सकेंगी।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा के परिसर से मुख्य अतिथि डॉ. पवन सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा, प्राचार्य  सतीश प्रकाश सिंह एवं अन्य अतिथियों ने सायकल पाने वाली सभी बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देकर उन्हें उनके घर के लिए रवाना किया। सायकल लेकर जाते समय सभी बालिकाओं के चेहरे पर ख़ुशी की झलक दिखाई दी, सभी बालिकाएं सायकल प्राप्त कर, घंटी बजाते हुए ख़ुशी के साथ अपने घर की ओर रवाना हुई ।



कार्यक्रम में जनपद सदस्य  भारत सिंह सिदार,पूर्व सरपंच सोनसाय आयाम, सरपंच  मनोहर बिंझवार,उपसरपंच, भुवाल सिंह सिदार सेवानिवृत डिप्टी कमिश्नर, सहायक उप निरीक्षक  सुरेश जोगी, राकेश जायसवाल, विष्णु यादव, आरक्षक दिलेश्वर चंद्र, हरिराम पटेल, रमेश कुमार, पंचगण,शाला विकास समिति के अध्यक्ष  जय कुमार सिदार,सदस्यगण, पालकगण, व्याख्याता-शिक्षकगण- रुखमणि पुरैना, दिव्या कुजूर, मेलन कँवर, रमाकांत कुसरो, पुष्पा कुमारी, दीपक कुमारी, सोनम बालन, अनुराधा राठौर, उमाकांत टोंडे, खीकराम यादव, रुपसाय बिंझवार, ग्राम के युवाजन, छात्र-छात्राएं सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh