--:--
Home Uncategorized तीज-त्योहार को लेकर दीपका पुलिस सख्त, गुण्डा-बदमाशों की थाने में कराई गई परेड

तीज-त्योहार को लेकर दीपका पुलिस सख्त, गुण्डा-बदमाशों की थाने में कराई गई परेड

by shriwashkchandra@gmail.com
41 views



कोरबा-दीपका। तीज-त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दीपका पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में दीपका थाना क्षेत्र के गुण्डा-बदमाशों एवं आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों को थाने बुलाकर परेड कराई गई।

पुलिस ने सभी को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि आगामी तीज-त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, विवाद, हुड़दंग या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास न किया जाए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



थाना परिसर में आयोजित इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे लोगों को उनके पुराने रिकॉर्ड की याद दिलाते हुए भविष्य में कानून का पालन करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में नहीं लेने और तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए।

दीपका पुलिस का यह कदम त्योहारों के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी तीज-त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है।

You may also like

Contact Us

chandra kumar shriwas

संपादक – चन्द्र कुमार श्रीवास

संपर्क – 6261299296

ईमेल -shriwaskchandra@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0033758

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Manas News Chhattisgarh