• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Manas News CG
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
Manas News CG
No Result
View All Result
Home Korba latest news

गेवरा प्रोजेक्ट में रसोई गैस के लिए बवाल, 15 दिनों से खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता, एजेंसी में जमकर हंगामा

by Chandra Kumar Shriwas
April 11, 2026
in Korba latest news
0
0
SHARES
42
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter



*आर्थिक तंगी के कारण थमी गैस की आपूर्ति, नई कमेटी के अध्यक्ष ने दिया व्यवस्था सुधारने का आश्वासन*

*गेवरा/कोरबा:-*
गेवरा प्रोजेक्ट स्थित कन्ज्यूमर्स को-ऑपरेटिव स्टोर्स लिमिटेड (भारत गैस एजेंसी) में आज स्थिति उस वक्त अनियंत्रित हो गई जब पिछले पखवाड़े भर से रसोई गैस की किल्लत झेल रहे सैकड़ों उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा बुकिंग के 15 दिन बाद भी सिलेंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने एजेंसी परिसर में जमकर नारेबाजी की और प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए ।



*उपभोक्ताओं की मुख्य शिकायतें और मांगें*

प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने डिजिटल इंडिया के दावों और धरातल की हकीकत के बीच के अंतर को उजागर करते हुए निम्नलिखित आरोप लगाए:-

०१. बुकिंग के बाद भी लंबा इंतजार:- उपभोक्ताओं का कहना है कि 15 दिनों से सिलेंडर बुक होने के बावजूद न तो होम डिलीवरी हो रही है और न ही एजेंसी से सिलेंडर मिल रहा है ।

०२. सूचना का अभाव:- एजेंसी के सूचना पटल (Notice Board) पर स्टॉक या वितरण संबंधी कोई जानकारी साझा नहीं की जा रही है जिससे कर्मचारियों और आम उपभोक्ताओं को अपना काम छोड़कर प्रतिदिन चक्कर लगाने पड़ रहे हैं ।

०३. पारदर्शिता की कमी:- लोगों ने मांग की है कि आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप और सूचना पटल पर प्रतिदिन यह स्पष्ट किया जाए कि कितने सिलेंडर आए हैं और किन उपभोक्ताओं को वितरित किए जाएंगे ।



*प्रबंधन का पक्ष, आर्थिक तंगी बनी बड़ी बाधा*

हंगामे के बीच एजेंसी कर्मचारियों ने स्वीकार किया कि आर्थिक तंगी के कारण मुख्य डिपो में अग्रिम राशि जमा नहीं हो पा रही है इस वजह से डिपो से पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर लोड नहीं हो पा रहे हैं और मांग व आपूर्ति के बीच एक बड़ी खाई पैदा हो गई है ।

*नवनिर्वाचित अध्यक्ष का आश्वासन*

उपभोक्ताओं की प्राथमिकता सर्वोपरि हाल ही में 7 अप्रैल को हुए चुनावों के बाद नवगठित कमेटी के अध्यक्ष जनाराम कर्ष ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया उन्होंने स्थिति को संभालने का प्रयास करते हुए कहा मेरे कार्यभार संभालने के बाद किसी भी उपभोक्ता को परेशान नहीं होना पड़ेगा गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति और समय पर डिलीवरी मेरी पहली प्राथमिकता है पिछले 10 वर्षों में जो भी खामियां रही हैं उन्हें दुरुस्त किया जाएगा और एक पारदर्शी वितरण प्रणाली लागू की जाएगी।



*आंदोलन की चेतावनी*

उपभोक्ताओं ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द ही आपूर्ति सामान्य नहीं हुई और दैनिक अपडेट के लिए रोस्टर प्रणाली शुरू नहीं की गई तो वे प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ और भी आंदोलन करने के लिए विवश होंगे ।

Tags: 15 दिनों से खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ताएजेंसी में जमकर हंगामागेवरा प्रोजेक्ट में रसोई गैस के लिए बवाल
Previous Post

Korba breking ///कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र में डायल 112 के आरक्षक पर महिला ने लगाया छेड़छाड़ का गंभीर आरोप, पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प

Next Post

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड सैकड़ों एमएसएमई / ठेकेदारों का रोजगार छिन जाएगा, आर्थिक संकट उत्पन्न होगा। परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंचेंगे, पलायन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।…….जिम्मेदार कौन?

Related Posts

*korba ///बीपीसीएल पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत से जनता परेशान, तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग*

by Chandra Kumar Shriwas
April 18, 2026
0

*बीपीसीएल पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत से जनता परेशान, तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग*कोरबा नगर एवं आसपास...

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में 18 अप्रैल को, न्यूरो-साइकेट्रिक व त्वचा रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

by Chandra Kumar Shriwas
April 18, 2026
0

कोरबा। शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में शनिवार 18 अप्रैल को एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर...

विशेष लेख: नारी शक्ति वंदन या सत्ता का संख्या-विस्तार?— सपुरन कुलदीप

by Chandra Kumar Shriwas
April 17, 2026
0

भारतीय संसदीय लोकतंत्र आज एक ऐसे चौराहे पर खड़ा है, जहाँ भविष्य के सुधारों की चमक तो दिखाई दे रही...

कुसमुंडा क्षेत्र में एक बार फिर बढ़ी चोरी की वारदाते, लोगों में दहशत, पुलिस की कार्यशैली पर लगा प्रश्न चिन्ह

by Chandra Kumar Shriwas
April 14, 2026
0

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है,बीते दिन जहां विकास...

*नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सरोज पांडेय*

by Chandra Kumar Shriwas
April 13, 2026
0

*नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल - सरोज पांडेय*कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड सैकड़ों एमएसएमई / ठेकेदारों का रोजगार छिन जाएगा, आर्थिक संकट उत्पन्न होगा। परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंचेंगे, पलायन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।…….जिम्मेदार कौन?

by Chandra Kumar Shriwas
April 11, 2026
0

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड में एमएसएमई संस्थाओं ठेकेदारों को निविदा प्रक्रिया से बाहर किए जाने एवं मेगा कॉन्ट्रैक्ट...

Next Post

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड सैकड़ों एमएसएमई / ठेकेदारों का रोजगार छिन जाएगा, आर्थिक संकट उत्पन्न होगा। परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंचेंगे, पलायन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।.......जिम्मेदार कौन?

*नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल - सरोज पांडेय*

कुसमुंडा क्षेत्र में एक बार फिर बढ़ी चोरी की वारदाते, लोगों में दहशत, पुलिस की कार्यशैली पर लगा प्रश्न चिन्ह

विशेष लेख: नारी शक्ति वंदन या सत्ता का संख्या-विस्तार?— सपुरन कुलदीप

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में 18 अप्रैल को, न्यूरो-साइकेट्रिक व त्वचा रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

https://www.youtube.com/watch?v=JlLAbOmOUUw&list=PL1-w9WD9tfpHEAp42Bg0J9rd20dn_5nEg

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — ManasNewsCg पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Korba latest news
  • Uncategorized
  • Chhattisgarh News
  • India

© 2025 Manas News CG. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist