कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र में डायल 112 के आरक्षक पर महिला ने लगाया छेड़छाड़ का गंभीर आरोप, पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प
आरक्षक दीप नारायण त्रिपाठी पर साथी की पत्नी ने लगाया अनुचित व्यवहार व छेड़छाड़ का आरोप
पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई
महिला के अनुसार आरोपी अक्सर घर आता था और इसी दौरान घटना हुई
पति को जानकारी मिलने के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर होगी













